गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण तहसील क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के एक परिवार ने करीब 20 नाली पैतृक भूमि को गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद भूमि की बिक्री कर दी गई। अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। रजिस्ट्री से पहले तहसील में दी थी शिकायत सारकोट निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति…
Author: Aarogya Ganga
श्रम विभाग द्वारा बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में सैकड़ों श्रमिकों ने किया प्रतिभाग बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन मंगलवार को विकासखंड बीरोंखाल के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। शिविर में क्षेत्रीय जनता के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बीरोंखाल के ब्लॉक सभागार में आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में उपस्थित श्रमिक भाई-बहनों और स्थानीय जनता को संबोधित…
चमोली: जिले के नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच पर एक किशोर और किशोरी के शव मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर की उम्र करीब 17…
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR की प्रगति, दावे-आपत्तियों की सुनवाई और आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस…
स्टाइपेंड विवाद, कार्य बहिष्कार शुरू, ओपीडी से वार्ड तक मरीज प्रभावित देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न की हड़ताल के बाद मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर भी धरने पर बैठ गए। कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पीजी डॉक्टर बहिष्कार में शामिल होने की तैयारी में हैं। उत्तराखंड के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 इंटर्न सोमवार से हड़ताल पर हैं। इंटर्न मासिक स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद मानदेय कम है और ठोस आवास व्यवस्था…
हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से आवंटित किया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त आवंटन किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति, हरिद्वार के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रित परिवारों से जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्र के महान नायक हैं। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और…
हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की, पुलिस जांच में दखल से किया इनकार पुलिस कार्रवाई पर कोर्ट ने जताया संतोष, कांग्रेस के जातिगत नैरेटिव पर उठे सवाल प्रदेशभर में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’, कांग्रेस पर समाज को जातियों में बांटने का आरोप शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट की कार्यवाही के बाद कांग्रेस के राजनीतिक नैरेटिव पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस मुद्दे को कांग्रेस ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक जोर-शोर से उठाया और राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे तक ने इसे दलित सम्मान से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा, अब उसी मामले में कांग्रेस अपने…
अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस (International Day of Clean Air for Blue Skies) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के तत्वावधान में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन/ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा उप नगर अयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस.एस. भंडारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु…
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई…
नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से डायरिया और संक्रमण के मामले सामने आने की बात कही जा रही है। अब तक 250 से अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बीमारी के चलते दो लोगों की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों ने पानी की गुणवत्ता और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि आर्थिक स्थिति किसी भी युवा के करियर और सरकारी नौकरी की तैयारी में बाधा नहीं बननी चाहिए। UPSC से लेकर SSC और बैंकिंग परीक्षाओं तक मिलेगी कोचिंग ‘मुख्यमंत्री…
देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून में जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘Integrated Water Resources Modeling and Basin Management Using MIKE Hydro Basin’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन ICAR-IISWC, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA), देहरादून तथा DHI India के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के INCCC प्रोजेक्ट…
सामाजिक सौहार्द और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना कांग्रेस से दलित, वंचित और पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का हिसाब मांगा देहरादून। सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि…
देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कथित अपमान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे और परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान राजधानी में भारी बारिश होती रही, लेकिन बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में डटे रहे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस…

