मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना। मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को…
Author: Aarogya Ganga
लालकुआं। ग्रामीण क्षेत्र से लगे जंगल में हिंसक जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक रोजाना जंगली जानवरों के हिंसक हमलों से ग्रामीणों के मरने की खबरें अब तेज होती जा रही है, आज फिर से किशनपुर रेंज के अंतर्गत रैखाल खत्ता निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 45 वर्ष जोकि रैखाल खत्ता में पशुपालक है, अपने दुधारू पशुओं को देखने गत रात्रि निकट ही जंगल में गया था तभी अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया, भालू ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान नहीं चली गई, इसके बाद उक्त…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा…
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में केदारनाथ…
आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईटी रुड़की ने 61 करोड़ रोजगारों के लिए प्रामाणिक रोडमैप जारी किया उद्घाटन समारोह ने सम्मेलन के लिए एक सशक्त आधार तैयार किया, जिसका उद्देश्य एक समृद्ध एवं वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण हेतु नवाचार और क्रियाशील रणनीतियों को बढ़ावा देना है आईआईटी रुड़की ने स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से अपने दीक्षांत समारोह हॉल में “विजन 2047: समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया, जिसमें प्रख्यात शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं ने भारत के विकासात्मक रोडमैप…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. 15 वर्षीय किशोरी घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, जगतपुरा आवास विकास निवासी जगतार पुत्र रामलाल ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर अपनी 15…
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास बीती रात चलती बस में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाइक की टक्कर के बाद बस में लगी आग घटना देर रात मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास हुई, जहां एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल बस से टकरा गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह बस के नीचे जा घुसी, जिसके बाद बस में भी आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग काग गई और मौके…
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसंत विहार क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। देर रात मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल की रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर तोड़कर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के…
देहरादून: Rajpal Yadav हाल ही में Dehradun पहुंचे, जहां उन्होंने Max Hospital Dehradun में भर्ती फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल से मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि इंसानियत और दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बन गई। मुश्किल समय में साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.. जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के प्रतिभाशाली निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों और इंडस्ट्री में चिंता बनी हुई है। राजपाल भाई की मुस्कान ही दवा है मुलाकात के बाद सोहन उनियाल ने भावुक होते…
पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट न होने पर जताई नाराजगी ऋषिकेश। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण हेतु ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अचानक चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के लिए बने ऋषिकेश बस टर्मिनल के समीप स्थित सबसे बड़े ट्रांजिट कैंप और जांच केंद्र पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट न…
Haldwani: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए। वे कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित सैनिक कल्याण परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में डीएम ने शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों के लाइसेंस में यूआईएन नंबर नहीं है या जो अन्य राज्यों से जारी हुए हैं, उनके समाधान के लिए यूआईएन नंबर और एनओसी प्राप्त होने के बाद ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। साथ ही, संबंधित राज्य से…
विकासनगर: देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं विकासनगर-त्यूणी हटाल मोटर मार्ग पर फिडिज पुल के समीप एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा, हादसा में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. चालक के शव को रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. उत्तराखंड में सड़क हादसों में लोग आए दिन जान गंवा रहे हैं. इसी कड़ी में विकासनगर से एक ट्रक…
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी आने वाले सैलानियों को जाम के झाम से राहत दिलाने की लगातार कोशिश हो रही है. जिससे सैलानियों को यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके. मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज को शुक्रवार देर शाम को जनता को समर्पित कर दिया गया. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल का उद्घाटन करते हुए इसे आवागमन के लिए खोल दिया. इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय…
ऋषिकेश: एम्स (AIIMS) ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह के दौरान देश के उपराष्ट्रपति के आगमन को भुनाने और समाज में अपना रसूख दिखाने की कोशिश करने वाले एक महाराज के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. महाराज पर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग कर उपराष्ट्रपति के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. एम्स (AIIMS) चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार के मुताबिक अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इसी…
देहरादून। रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलंबन स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके कतिपय कर्मचारी विभाग की…

