Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर ही मौत
    • मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी राहत
    • एम्स ऋषिकेश समारोह में एआई से उपराष्ट्रपति संग फर्जी फोटो बनाने पर महाराज पर मुकदमा
    • उत्तराखंड बोर्ड 2026 रिजल्ट घोषित: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर
    • डोईवाला के प्रभारी बीईओ धनबीर सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित
    • उधम सिंह नगर: रेलवे भूमि से अवैध मजार हटाई गई, प्रशासन की कार्रवाई
    • अगले 24 घंटे अलर्ट: उत्तराखंड में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी
    • बड़ी खबर: देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग: मातृ-शक्तियों का दिखा आक्रोश
    • रुद्रपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, युवक घायल
    • राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी राहत
    उत्तराखंड देहरादून

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी राहत

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी आने वाले सैलानियों को जाम के झाम से राहत दिलाने की लगातार कोशिश हो रही है. जिससे सैलानियों को यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके. मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज को शुक्रवार देर शाम को जनता को समर्पित कर दिया गया. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल का उद्घाटन करते हुए इसे आवागमन के लिए खोल दिया.

    इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है. ऐसे में स्थायी पुल के निर्माण तक राहत देने के लिए इस अस्थायी वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया है. उन्होंने लोक निर्माण विभाग की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करना सराहनीय है. उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रिज के शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी.

    गणेश जोशी ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है. मंत्री ने बताया कि मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जीरो प्वाइंट पर लगभग 1000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण की योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा. इसके अलावा शहर में छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों की भी पहचान की जा रही है, ताकि सड़कों पर लगने वाले जाम को कम किया जा सके. वैली ब्रिज के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए राहत भरा कदम बताया. उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के बीच यह वैली ब्रिज मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुगम यातायात की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

    बता दें कि कुठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर निर्मित वैली ब्रिज का निर्माण हो गया है. जिसे जनता को समर्पित कर दिया गया है. जिससे लोगों को वीकेंड में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. जबकि पहाड़ों की रानी मसूरी में देश-विदेश से भारी तादाद में सैलानी पहुंचते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर ही मौत

    April 25, 2026
    Read More

    एम्स ऋषिकेश समारोह में एआई से उपराष्ट्रपति संग फर्जी फोटो बनाने पर महाराज पर मुकदमा

    April 25, 2026
    Read More

    डोईवाला के प्रभारी बीईओ धनबीर सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित

    April 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर ही मौत

    April 25, 2026

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी राहत

    April 25, 2026

    एम्स ऋषिकेश समारोह में एआई से उपराष्ट्रपति संग फर्जी फोटो बनाने पर महाराज पर मुकदमा

    April 25, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?