Author: Aarogya Ganga

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए क्रिसिल फाउंडेशन के सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए नागरिकों को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने वित्तीय जागरूकता, समृद्धि और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने, भारत सरकार की विभिन्न पेंशन तथा बीमा संबंधित सामाजिक योजनाओं का लाभ उठाने…

Read More

Pauri Garhwal में Chandrabadni Temple से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के Pauri Garhwal जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मां Chandrabadni Temple के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोरकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, सबदरखाल और Devprayag के बीच कुंडाधार क्षेत्र में कार संख्या UK 12 G…

Read More

नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है यहां कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्किंग में खड़ी कार से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार के भीतर झांककर देखा तो अधिवक्ता खून से लथपथ हालत में पड़े थे। सूचना मिलते ही पार्किंग संचालक ने…

Read More

लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, बेरीपड़ाव परिसर पहली बार अपने बहुप्रतीक्षित और भव्य सांस्कृतिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ की मेजबानी करने जा रहा है। यह खास आयोजन आज 27 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित हो रहा हैं, जिसमें छात्रों और युवाओं के लिए मनोरंजन, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस मेगा-इवेंट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायिका और ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मीन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट होगा। अपनी दमदार आवाज़, अनोखे अंदाज़ और ग्लोबल म्यूज़िक स्टाइल के लिए जानी जाने वाली जैस्मीन ‘Yaar na miley’, ‘Patola’ और ‘Sip Sip’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए खास पहचान…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल में NIT उत्तराखंड का छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। SDRF और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का एक छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना रविवार शाम की है। हादसे के बाद पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के हैदराबाद का…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में कभी-कबार अचानक मूसलाधार बारिश आने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 4400 m व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया…

Read More

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा केदारनाथ धाम की यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों व सुझावों को भी गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सोनप्रयाग पार्किंग (जिला विकास प्राधिकरण) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, आसपास की दुकानों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी…

Read More

देहरादून। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित गर्ग निवासी आकाशदीप कॉलोनी बल्लुपुर रोड ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक बचत खाता चकराता रोड व दूसरा इंडियन बैंक घंटाघर में है। छह अप्रैल को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। जब उन्होंने खातों की जांच कराई तो पता चला कि खातों से 1.13 लाख रुपये निकले हुए थे।

Read More

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई।प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

Read More

“देहरादून में पत्रकार महासंघ की बड़ी बैठक, पत्रकारिता दिवस को लेकर बनी खास रणनीति” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” “उत्तराखंड पत्रकार महासंघ सक्रिय मोड में, बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू” “देहरादून में जुटे पत्रकार, महासंघ की बैठक में भविष्य की रणनीति तय” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” देहरादून, 26 अप्रैल 2026: उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून में केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं…

Read More

मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी की पूर्व चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार 27 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। देहरादून में शायद यह पहला मौका है जब भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद एहतियातन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

Read More

टिहरी। घनसाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरी गांव से एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन उसकी पहली शादी की सालगिरह थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे पिलखी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी…

Read More

देहरादून में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी (Builder Puneet Agarwal) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मसिस्टेट कोर्ट ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ गुंडाएक्ट( Goonda Act) के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही 7 दिन के अंदर जवाब देने के भी निर्देश दिए है। तय समय में जवाब ना मिलने पर जिला बदर की भी तैयारी की जाएगी। Dehradun में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर शिकंजा दरअसल सहस्त्रधारा रोड की एटीएस कालोनी में बिल्डर की गूंडागर्दी पर जिला मसिस्टेट कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट में नोटिस जारी किया…

Read More

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई एक बार फिर आम जनता के लिए राहत का बड़ा मंच साबित हुई। शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस जमीन से जुड़े धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर रहा, जहां कई पीड़ितों को मौके पर ही राहत मिली और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में सामने आए मामलों में भूमि खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, भू-अभिलेखों में गड़बड़ी और कब्जे से जुड़े विवाद प्रमुख रहे। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर…

Read More

देहरादून:  भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार फर्म का हल्द्वानी स्थित पेयजल निगम में पंजीकरण कराने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस की खुली जांच चल रही थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सतर्कता समिति ने अब FIR दर्ज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत राशि जुलाई 2025 में…

Read More