उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी। होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर,…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक…
देहरादून | 03 मार्च 2026 एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम उजागर होने की खबरों के बीच देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शहर में मार्च निकाला। राजीव भवन से घंटाघर तक निकाला मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुईं। यहां से उन्होंने “THE PM IS Compromised” लिखी विशेष पोशाक पहनकर गांधीपार्क, घंटाघर, पल्टन…
देहरादून। राजधानी के व्यस्ततम चकराता रोड पर सोमवार शाम गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष में दीपक और उसका दोस्त अक्षय हैं, दूसरा पक्ष मनआनंद का है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन-प्रशासन व मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। आगे जैसी आवश्यकता होगी, उसके लिए केंद्र से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप में कुंभ मेला आयोजित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव एआर मीनाक्षी सुंदरम का कद बढ़ाते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। यह फैसला सचिव दीपेंद्र चौधरी के रिटायर होने के बाद लिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है। पंत पहले से ही सचिव सिंचाई का दायित्व संभाल रहे थे। अब सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में एआर मीनाक्षी सुंदरम की नियुक्ति की गई…
देहरादून। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने होली के पर्व को शांति से मनाए जाने की अपील की है उन्होंने कहा कि होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये देहरादूनपुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के…
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी,पीजी, कॉलेज देहरादून के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राम विनय सिंह ने होली के महत्व और उसे मानने के कई महत्वपूर्ण कारणों के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में आये अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले सोमवार को कचहरी के निकट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी, पीजी, कॉलेज देहरादून के…
हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में पति से मिलने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है और अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी, जो सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक…
आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश लेकर जाएं।कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक तरीके से त्योहार का आनंद लिया। प्रदेश…
देहरादून : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने पश्चिम एशिया में रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का ध्यान केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं है…बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बसे उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और कुवैत जैसे देशों में कार्यरत हैं। इनमें प्रवासी कामगार, नर्सिंग स्टाफ, होटल उद्योग से जुड़े कर्मचारी और अन्य पेशेवर शामिल हैं। खाड़ी देश लंबे समय से उत्तराखंड के लोगों के…
देहरादून : राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जानकारी अनुसार देहरादून के क्लेमेनटाउन में की शादी होने के बाद उसके घर पर हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और तेजाब फेंकने की धमकी दी। आपको बता दें पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। 26 फरवरी की शाम करीब 8 बजे आरोपी अमजद (निवासी चांचक, देहरादून) अचानक उनके घर पहुंच गया। उसके हाथ में तेज…
देहरादून। धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित…
देहरादून के रायपुर क्षेत्र (मालदेवता) में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र शिवांशु की मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। पढ़ें पूरी खबर। देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता के शेरकी गांव में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक, शिवांशु रविवार रात करीब 8:45 बजे अपने घर के…
गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सेना व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आवासीय बस्ती में आग पहुंचने से पहले ही बुझ गई। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वैभव सकलानी की गोशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखा चारा घास जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने फायर कर्मियों व स्थानीय…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंग और उल्लास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सामंजस्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण…
