देहरादून : राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जानकारी अनुसार देहरादून के क्लेमेनटाउन में की शादी होने के बाद उसके घर पर हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और तेजाब फेंकने की धमकी दी।
आपको बता दें पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। 26 फरवरी की शाम करीब 8 बजे आरोपी अमजद (निवासी चांचक, देहरादून) अचानक उनके घर पहुंच गया। उसके हाथ में तेज धार वाला हथियार था। उसने घर पर पत्थरबाजी की और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिवार वाले डर के मारे घर के अंदर छिप गए।
अमजद ने युवती पर तेजाब फेंककर उसकी जान लेने की धमकी दी। साथ ही उसके पति को भी काटने की चेतावनी दी। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अमजद पिछले काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। वह जबरन शादी का दबाव बनाता रहा। करीब डेढ़ साल पहले भी परिवार ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, तब अमजद ने माफी मांगी और दोबारा परेशान न करने का वादा किया था।
हालांकि, शादी के दिन भी अमजद के एक साथी ने डीजे बंद करवाने की कोशिश की। शादी के बाद से अमजद फर्जी ऐप से युवती के पति को फोन कर धमकियां दे रहा है। वह युवती से कह रहा है कि पति को छोड़ दे, वरना उसे काट डालेगा। इससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अमजद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर स्टॉकिंग और जुनूनी प्रेम के खतरनाक परिणामों की याद दिलाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने गौतमबुद्धनगर से आरोपी दबोचा
- सवर्ण समानता सम्मेलन में जातीय कानूनों में संशोधन की मांग, आरक्षण की समीक्षा पर जोर
- भारी बारिश के अलर्ट को लेकर यूजेवीएनएल अलर्ट, एमडी ने किया जल विद्युत परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
- बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
- 9वें टीचर ऑफ द ईयर – 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
- भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता में राजस्व गांव की मांग ने पकड़ा जोर, लालकुआं में उमड़ा जनसैलाब
- राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्वर्गीय सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि!
- विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: महाराज
- प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
- महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sunday, September 27


