Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में नशे के खिलाफ डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, तस्करों पर सख्ती, अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे सील
    • देहरादून: करोड़ों की फ्लैट ठगी में बड़ा एक्शन, फरार शाश्वत गर्ग के घर पुलिस की कुर्की, अन्य आरोपियों की बारी
    • मसूरी में धंसी सड़क पर एक्शन मोड में मंत्री सतपाल महाराज, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    • शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बड़ा फैसला जल्द, विधायक की मांग पर सीएम धामी ने दिया भरोसा
    • STF उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई: OLX फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
    • धामी सरकार का बड़ा एक्शन: वन्यजीव हमलों पर त्वरित मुआवजा, AI तकनीक से होगी निगरानी
    • भ्रष्टाचार पर सतर्कता की बड़ी कार्रवाई: उरेडा बागेश्वर के परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रानीखेत में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए किस दिन किस श्रेणी की होगी भर्ती
    • हरेला पखवाड़े में सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण
    • कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 5 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 16 ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में बदलाव
    Friday, July 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»STF उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई: OLX फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    STF उत्तराखंड की बड़ी कार्रवाई: OLX फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून, 24 जुलाई 2026: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड ने साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नौकरी और आसान लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनका OLX फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों में उपयोग करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF अजय सिंह के निर्देशन में Financial Fraud Unit की टीम ने I4C/NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गहन विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान इंडसइंड बैंक के एक संदिग्ध खाते का पता चला, जिसका उपयोग बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी में हो रहा था।

    आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को STF टीम ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर राजस्थान नंबर की स्कॉर्पियो वाहन (RJ14U0140) को रोका और उसमें सवार दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्त:

    1.  राहुल मोहम्मद, निवासी जिला डींग, राजस्थान

    2.  शिवांश उपाध्याय, निवासी गोरखपुर (वर्तमान में लखनऊ)

    पूछताछ में खुलासा: अभियुक्त सोशल मीडिया (फेसबुक-इंस्टाग्राम) पर नौकरी और लोन दिलाने के आकर्षक विज्ञापन पोस्ट करते थे। इच्छुक लोगों से व्हाट्सएप पर संपर्क कर उनके नाम पर इंडसइंड बैंक के खाते खुलवाते थे। खातों का पूरा नियंत्रण (मोबाइल नंबर, इंटरनेट बैंकिंग) स्वयं अभियुक्त रखते थे। इन खातों का उपयोग OLX पर फर्जी वाहन एवं सामान खरीद-बिक्री के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने में किया जाता था।

    बरामदगी:

    •  04 मोबाइल फोन (Samsung, iPhone, Lava, Redmi)

    •  05 इंडसइंड बैंक किट (ATM कार्ड एवं चेकबुक सहित)

    •  01 आधार कार्ड

    •  ₹15,000 नकद

    •  साइबर अपराध से संबंधित अन्य डिजिटल साक्ष्य

    अभियुक्त राहुल मोहम्मद के विरुद्ध राजस्थान में पहले भी साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बरामद सामग्री का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है।

    प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में मुकदमा संख्या 41/2026 धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

    जनता से अपील

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF ने आम जनता से अपील की है कि:

    •  OLX या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री करते समय QR कोड स्कैन न करें।

    •  एडवांस पेमेंट से पहले विक्रेता/खरीदार की पूरी सत्यता जांच लें।

    •  नौकरी या लोन के नाम पर कभी भी अपना बैंक खाता, ATM, चेकबुक या मोबाइल नंबर किसी को न दें।

    •  बैंक खाता किराए पर देना भी दंडनीय अपराध है।

    किसी भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर तुरंत रिपोर्ट करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में नशे के खिलाफ डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, तस्करों पर सख्ती, अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे सील

    July 24, 2026
    Read More

    देहरादून: करोड़ों की फ्लैट ठगी में बड़ा एक्शन, फरार शाश्वत गर्ग के घर पुलिस की कुर्की, अन्य आरोपियों की बारी

    July 24, 2026
    Read More

    मसूरी में धंसी सड़क पर एक्शन मोड में मंत्री सतपाल महाराज, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में नशे के खिलाफ डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, तस्करों पर सख्ती, अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे सील

    July 24, 2026

    देहरादून: करोड़ों की फ्लैट ठगी में बड़ा एक्शन, फरार शाश्वत गर्ग के घर पुलिस की कुर्की, अन्य आरोपियों की बारी

    July 24, 2026

    मसूरी में धंसी सड़क पर एक्शन मोड में मंत्री सतपाल महाराज, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?