Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • नंदा गौरा योजना के लिए फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक आवेदन; दिसंबर में महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त
    • रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द
    • अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; SDRF ने बरामद किए शव
    • Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
    • कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल
    • देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुलेट सवार युवक पर हाथी का हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान
    • शहरी स्वच्छता में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, उत्तराखंड में मिला प्रथम स्थान
    • लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद गहराया, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द
    उत्तराखंड देहरादून

    रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ‘आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाए तो आपको कैसा लगेगा?’ सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए कई गंभीर आरोप

    देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। रेखा आर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट साझा कर हरीश रावत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रावत की राजनीतिक कार्यशैली, मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा और उनके कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही पोस्ट में व्यक्तिगत टिप्पणियां करते हुए उन्हें कई तीखे विशेषणों से भी संबोधित किया है।

    रेखा आर्य ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि उम्र के इस पड़ाव पर हरीश रावत पहाड़ की बेटी के दर्द को समझेंगे, लेकिन वे ऐसा करने के बजाय 210 करोड़ रुपये के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की ललक में रावत पहाड़ की बेटी की पीड़ा को समझने से चूक गए हैं।

    ‘आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाए तो कैसा लगेगा?’

    रेखा आर्य ने अपनी पोस्ट में ‘बबली’ शब्द के इस्तेमाल पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी नेता के परिवार की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनके लिए इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाए तो उन्हें कैसा महसूस होगा। उन्होंने लिखा, “आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाए तो आपको कैसा लगेगा?”

    इस दौरान उन्होंने हरीश रावत के पुराने राजनीतिक कार्यकाल और उनके आसपास सत्ता संचालन को लेकर भी कटाक्ष किया।

    2016 के घटनाक्रम और भ्रष्टाचार के आरोपों का किया जिक्र

    कैबिनेट मंत्री ने अपनी पोस्ट में वर्ष 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों ने हरीश रावत की सरकार से किनारा कर लिया था। उन्होंने इसे रावत के राजनीतिक कार्यकाल का काला अध्याय बताया।

    इसके अलावा रेखा आर्य ने हरीश रावत के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार और नीतिगत फैसलों को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि उसमें रावत के सचिव विभाग की नीति बदलवाने को लेकर बातचीत करते सुनाई दिए थे। उन्होंने ‘डेनिस बाबा’ प्रकरण, नैनीताल की भूमि और गंगा किनारे खनन से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया।

    रेखा आर्य ने अपने आरोपों में तंत्र-मंत्र और अन्य गतिविधियों पर सरकारी धन खर्च किए जाने का मुद्दा भी उठाया। हालांकि, पोस्ट में लगाए गए इन आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

    कांग्रेस नेतृत्व को लेकर भी साधा निशाना

    रेखा आर्य ने पोस्ट में कांग्रेस के अंदरूनी राजनीतिक हालात पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि हरीश रावत इन दिनों पार्टी हाईकमान से मुलाकात का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब हरीश रावत की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।

    पोस्ट के अंत में रेखा आर्य ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हरीश रावत को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके परिवार की संपत्तियों और कमाई के स्रोतों को लेकर सवाल उठाए जाएंगे तो वह भी उसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगी।

    रेखा आर्य की इस तीखी पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस हमले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    November 12, 2026
    Read More

    नंदा गौरा योजना के लिए फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक आवेदन; दिसंबर में महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त

    November 12, 2026
    Read More

    अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; SDRF ने बरामद किए शव

    November 12, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    November 12, 2026

    नंदा गौरा योजना के लिए फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक आवेदन; दिसंबर में महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त

    November 12, 2026

    रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द

    November 12, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?