Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गौचर मेले का ऐतिहासिक सफर: छोटे हाट से भव्य महोत्सव तक, व्यापार और लोकसंस्कृति की बनी पहचान
    • प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
    • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    • शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
    • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण
    • रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट पर उतारू हुए 8 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
    • मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • नंदा गौरा योजना के लिए फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक आवेदन; दिसंबर में महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त
    • रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द
    • अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; SDRF ने बरामद किए शव
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
    उत्तराखंड देहरादून

    शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर विशेष जोर

    देहरादून दिनांक 12 नवम्बर 2026। आगामी शीतकाल एवं संभावित शीतलहर तथा बर्फबारी के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु समस्त नगर निकायों एवं तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, जिला लॉटिंग अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय से इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर से प्रभावित होने वाले निर्धन, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए तहसील स्तर पर पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी सीआरए अनुभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए किया दुर्गम क्षेत्रों में 03 माह का खाद्यान समय से पंहुचा दिया जाए।

    जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा व्यवस्थाओं की सत्त निगरानी रखी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय मिल सके।

    जिलाधिकारी ने जनपद के दुर्गम, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शीतलहर एवं बर्फबारी के दौरान खाद्यान, पेयजल, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम के दौरान स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हिकरण समय से कर लिया जाए ताकि उनको समय से नजदीकि चिकित्सालय के समीप सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।

    आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की सूची, उनके मोबाइल नंबर तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण सुव्यवस्थित रखा जाए। अस्पतालों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, गर्माहट की व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

    उन्होंने शीतकाल एवं बर्फबारी के दौरान प्रभावित होने वाले मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेसीबी, स्नो कटर, स्नो ब्लोअर सहित नमक एवं चूना जैसे आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। संवेदनशील मार्गों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों एवं चालकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

    जिलाधिकारी ने शीतकाल के दौरान जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरोध, अत्यधिक ठंड एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में पर्यटकों को समय से आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ऐसे टेªक चिन्हित किए जाएं जहां मौसम खराब होने के दौरान पर्यटकों के फसने की संभावना हो इसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ।

    उन्होंने शीतकाल के दौरान निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने को कहा।

    पशुओं की सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतलहर एवं पाले से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयों एवं उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय एवं देखभाल की व्यवस्था की जाए तथा चारा बैंकों में पर्याप्त मात्रा में चारे की उपलब्धता बनाए रखी जाए। जिलाधिकारी ने मानव-पशु संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
    जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    सभी विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनपदवासियों को शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, नगर निकाय, लोनिवि,एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी, वन, विद्युत,पेयजल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

    November 12, 2026
    Read More

    गौचर मेले का ऐतिहासिक सफर: छोटे हाट से भव्य महोत्सव तक, व्यापार और लोकसंस्कृति की बनी पहचान

    November 12, 2026
    Read More

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    November 12, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

    November 12, 2026

    गौचर मेले का ऐतिहासिक सफर: छोटे हाट से भव्य महोत्सव तक, व्यापार और लोकसंस्कृति की बनी पहचान

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    November 12, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?