Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार
    • देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक
    • दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    • बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एक और गिरफ्तारी, विष्णु प्रयाग परियोजना का अधिकारी SIT के हत्थे चढ़ा
    • तिरंगे के रंग में रंगा देहरादून! CM धामी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
    • खटीमा में सनसनी: रेलवे स्टेशन के पास एक साथ मिले 2 शव, मचा हड़कंप
    • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन
    • हल्द्वानी में खड़गे की हुंकार: ‘उत्तराखंड से शुरू होगा सत्ता परिवर्तन’, भाजपा पर जमकर बरसे
    • माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में IDPL क्षेत्र में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
    • उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home » दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डोईवाला और विकासनगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है।

    एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

    डोईवाला में 6.46 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को पुरानी घमंडपुर रोड, जॉली ग्रांट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शेखर पुत्र कैलाशनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0 233/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    विकासनगर में अभ्यस्त नशा तस्कर गिरफ्तार

    वहीं, विकासनगर पुलिस ने 8 अगस्त की शाम टोंस कॉलोनी सेकेंड क्लब के पीछे स्थित रोड से एक अन्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र इमरान, निवासी विशाल कॉलोनी, डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार आसिफ एक अभ्यस्त नशा तस्कर है। उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा वह लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है। वर्ष 2026 में ही उसे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

    आसिफ के खिलाफ दर्ज हैं सात मुकदमे

    पुलिस के अनुसार आसिफ के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 के बीच लूट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल सात अभियोग दर्ज हैं। इनमें कोतवाली विकासनगर में वर्ष 2019 का लूट का मामला, वर्ष 2021 और 2022 के एनडीपीएस एक्ट के मामले, वर्ष 2023 का आर्म्स एक्ट का मामला तथा वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले शामिल हैं।

    दून पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार

    August 9, 2026
    Read More

    देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक

    August 9, 2026
    Read More

    बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एक और गिरफ्तारी, विष्णु प्रयाग परियोजना का अधिकारी SIT के हत्थे चढ़ा

    August 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार

    August 9, 2026

    देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक

    August 9, 2026

    दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?