देहरादून। जोहड़ी क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत का माहौल पैदा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कुल 08 राउंड फायर किए गए। इनमें से एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी। घटना के बाद आरोपितों ने पिस्टल झाड़ियों में फेंक दिए और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितो की निशानदेही पर दो तमंचा, कारतूस व स्कार्पियो वाहन बरामद कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी कुठालगेट की लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि बार देर रात तक चल रहा था, जिसकी चौकी प्रभारी को भनक तक नहीं लग पाई। इस मामले में…
Author: Aarogya Ganga
अल्मोड़ा में बनी शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज, मानसिक स्वास्थ्य पर देती है संवेदनशील संदेश अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शूट की गई शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज हो गई है। यह फिल्म मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय सिज़ोफ्रेनिया पर आधारित है और इसे सरल व संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की शूटिंग अल्मोड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई है। खास बात यह है कि इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ महंतगांव जूनियर हाईस्कूल के बच्चों और अध्यापकों ने भी अभिनय किया है, जिससे फिल्म को स्थानीय जुड़ाव और वास्तविकता का स्पर्श मिलता है।…
मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान साहित्य भूषण सम्मान से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अताए साबिर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान साहित्य भूषण सम्मान से डॉ.…
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत की गई। कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक युवक के पास संदिग्ध आधार कार्ड मिला। जांच में पाया गया कि कार्ड पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति की थी। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 3500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से आरोपी दुकानदार…
देहरादून से बुरी खबर सामने आ रही है। अपने 27 साल के बेटे को घर में छोड़कर गांव गए परिजनों के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई जब वो पांच दिन बाद गांव से घर लौटे। घर में बेटे को छोड़कर गांव गए थे परिजन घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज-2 की है। जानकारी के अनुसार दंपति अपने बेटे आकाश (27) को घर पर ही छोड़कर अपने गांव टिहरी गए थे। रविवार को गांव से आकाश की मां ने बेटे से फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो आकाश का फ़ोन बंद आया। काफी देर बाद…
देहरादून, 30 मार्च। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हो गया। इस दौरान चली गोली की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड स्थित मालसी के पास एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और स्कॉर्पियो…
देहरादून: एसटीएफ की टीम ने म्यूल खाता धारक उपलब्ध कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए हरिद्वार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साइबर अपराधियों के द्वारा संगठित साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए आम जनता के खाते खुलवाए जाते थे, जिनका साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया जाता था. बता दें कि एसटीएफ ने साइबर ठगों को म्यूल एकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह और पैनल का भड़ाफोड किया है. इन अपराधियों ने जनता को लालच और गुमराह कर उनके खाते खुलवाए जाते थे,जिन्हे साइबर क्राईम जैसे संगठित अपराधियों के साथ साझा कर, धोखाधड़ी के…
देहरादून: पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मामले में एक पुलिस कर्मी सस्पेंड और 4 पुलिस कर्मी पुलिस लाइन अटैच किए जा चुके हैं. जबकि अब देहरादून एसएसपी की तरफ से एक ओर एक्शन लिया गया है. पूरे मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी. देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि, रायपुर पुलिस स्टेशन में हुई पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत के मामले में विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘फांसी’…
देहरादून। महावीर जयंती पर देहरादून का यातायात प्लान बदला रहेगा। आमजन से अपील है कि तीन मार्च यानी सोमवार को रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें। रुट डाइवर्ट प्लॉन शोभा यात्रा रूट पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला शोभायात्रा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया…
अल्मोड़ा। तहसील देघाट के ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह ने घटना की सूचना थाना देघाट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया। गांव में शोक की लहर सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद…
देहरादून। प्रदेश सरकार ने देहरादून में सार्वजनिक परिवहन का ढांचा मजबूत करने के लिए एलिवेटेड ई-बीआरटीएस (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है, तो यह देश का पहला ऐसा माडल होगा, जिसमें सड़क के ऊपर एलिवेटेड कारिडोर बनाकर विशेष ई-बसों का संचालन किया जाएगा। एलिवेटेड ई-बीआरटीएस के जरिये प्रदेश एक ऐसे प्रयोग की ओर बढ़ रहा है, जो मेट्रो और बस सिस्टम के बीच संतुलन बनाकर शहरी परिवहन का नया रास्ता खोलेगा। ऐसा होगा एलिवेटेड ई-बीआरटीएस इसमें सड़क के ऊपर पिलर आधारित ट्रैक बनेगा और सुरक्षित लेन में उच्च क्षमता…
देहरादून। नारी निकेतन में रह रही एक संवासिनी ने सीढ़ियों की रेलिंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना नारी निकेतन स्टाफ को सुबह मिली, जब सभी बाहर आए। नारी निकेतन से तत्काल नेहरू कालोनी में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य जुटाए। महिला दिमागी रूप से अस्वस्थ थी, जिसका उपचार चल रहा था। हालांकि उपचार के बाद उसकी सेहत में सुधार आ रहा था। महिला के हैं पांच बच्चे नारी निकेतन की अध्यक्ष मीना बिष्ट ने बताया कि ममता निवासी खागांव अतरार तहसील हमीरपुर उत्तर प्रदेश छह माह पूर्व हल्द्वानी में घूमती हुई…
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें संचालित होंगी। नए ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में पिथौरागढ़, नवी मुंबई और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू। देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हवाई अड्डा प्रशासन ने वर्ष 2026 का नया ग्रीष्मकालीन (Summer) शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के तहत अब कुल 34 उड़ानें संचालित की जाएंगी, जो देहरादून को देश के 12 प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेंगी। यह नया शेड्यूल 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएच…
देहरादून। मां-बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर वीजा पैलेस, मोहाली के कर्मचारियों ने छह लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में वीजा पैलेस के सात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नवनीत मोहन निवासी वसंत विहार ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रेरणा मोहन व पुत्री अनन्या श्रीवास्तव को विदेश भेजना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मोहाली स्थित वीजा पैलेस कंसलटेंसी के कर्मचारियों से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वीजा पैलेस में तैनात आरोपित इंद्रजीत सिंह निवासी फरीदकोट (पंजाब) को उन्होंने 30 नवंबर 2024 को 5,96,702 लाख रुपये दिए। दोनों पक्षों के…
देहरादून। रायपुर थाने के हवालात में पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। शराब पीकर पेट्रोल पंप पर हंगामा करने पर पुलिस उसे थाने लाई थी। थाने में भी जवान ने हंगामा किया तो पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। इसी दौरान जवान ने कंबल फाड़कर फंदा बनाया और हवालात के गेट से लटक गया। सूचना पाकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने एसपी देहात से रिपोर्ट तलब की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सुनील रतूड़ी पीआरडी में प्रधान लिपिक पद पर तैनात थे। दोपहर…
देहरादून। उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को ‘अर्थ आवर’ पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर इस वैश्विक अभियान में सहभागिता की। राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में आम लोगों ने भी अपने घरों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखकर अभियान को सफल बनाया, जिससे एक घंटे में लगभग 600 मेगावाट बिजली की बचत हुई। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों की…
