देहरादून। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून में दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। उनका हैलीकॉप्टर गणेशपुर में लैंड करेगा। वहां से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के एलिवेटेड रोड से होकर महिंद्रा ग्राउंड तक ले जाने की योजना है। उधर गणेशपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम का स्वागत करेंगे। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद यूपी के गणेशपुर सहारनपुर में भी एक जनसभा होगी, इसमें योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
Author: Aarogya Ganga
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था। इसीलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मल्लीताल क्षेत्र में ओकलॉज कंपाउंड में से सामने आया है। जहां निवासी कक्षा 12 की छात्रा दीया गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका…
उत्तराखंड पुलिस को सर्वोच्च सम्मान ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के इतिहास का स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय बताया है। देहरादून: उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को **“राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour)** से अलंकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की कानून-व्यवस्था और सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बताया है। यह सम्मान…
जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित रामनगर के ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा जाति छुपाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति भूमि विक्रय किए जाने के मामले में कलेक्टर नैनीताल की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए 1.170 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ढेला बंदोबस्ती, रामनगर स्थित उक्त भूमि का विक्रय वर्ष 1993 में किया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि विक्रय विलेख (बैनामा) तथा मुख्तारनामे—दोनों में विक्रेताओं की…
नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तेजी से बदलती तकनीक को देखते हुए अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पढ़ाया जाएगा। इसका अनावरण बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में किया, जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और सीबीएसई के अध्यक्ष भी मौजूद थे। क्या है ये पाठ्यक्रम? आइए, जानते हैं। इस पाठ्यक्रम में कक्षा 3 से 5 तक के लिए प्रति वर्ष 50 घंटे की सिफारिश की गई है, ताकि स्कूली…
रामनगर । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा विशाल भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष…
टिहरी गढ़वाल: Tehri Garhwal जिले के थौलधार ब्लॉक में एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां भालू ने ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। Three people were injured in bear attack in Tehri Garhwal जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा Ajaypal Panwar और विनोद सिंह रावत जंगल में भालू की गतिविधियों का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले के दौरान तीनों लोगों ने हिम्मत नहीं…
ऋषिकेश शहर के भीतर लगने वाले जाम से यात्रियों को मिलेगी निजात देहरादून। उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम को कम करने और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी दिये जाने पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री…
मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे हनुमान जयंती पर हनुमान धाम में दर्शन-पूजन करेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेंगे रामनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचेंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से रामनगर महाविद्यालय में साढ़े 11 बजे आएंगे। यहां से वह कार से अग्रवाल सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वहां से हनुमान धाम छोई जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद डेढ़ बजे देहरादून को…
नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में खुल रही दो शराब की दुकानों का अब स्थानीय महिलाएं विरोध करने लगी हैं। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और दुकान न खोलने की मांग की। पहाड़ की शांत वादियों में एक बार फिर दर्द और संघर्ष की गूंज सुनाई दे रही है। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ गांव की महिलाएं अब खुलकर मैदान में उतर आई हैं। शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरी ग्राम प्रधान प्रेम मेहरा ने बताया कि, अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो उनके न्याय…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक लक्ष्यों के काफी करीब पहुंच चुका है और जल्द ही इस युद्ध को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने सहयोगियों को किसी भी हालत में नुकसान नहीं होने देगा। ट्रंप का दावा- जीत करीब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म…
देहरादून में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जारी आदेश के तहत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक नागेंद्र सिंह राठौर को पुलिस लाइन से थाना प्रेमनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। उपनिरीक्षक कुंदन राम को प्रेमनगर से मानवाधिकार प्रकोष्ठ और उपनिरीक्षक संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह उपनिरीक्षक मनोज…
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार देहरादून में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान धनवीर बिष्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने नेपाली फार्म क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने एक निजी विद्यालय से आरटीई (Right to Education) के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, होटल एसोसिएशन और टूर ऑपरेटर्स सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के सभी…
चमोली: चमोली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है जहां एक बड़ा हादसा टल गया। आदिबदरी-रंडोली मार्ग पर एक एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गईलेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय एंबुलेंस में मरीज, चालक और मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे…
