Author: Aarogya Ganga

नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी सांस्कृतिक एकता को मजबूत कर रहा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान महिला सशक्तिकरण हेतु 19 हजार करोड़ का जेंडर बजट नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक समानता पर जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों ने मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका…

Read More

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 4 अप्रैल को आयोजित होगा मेला देहरादून: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। प्रमुख रूप से BERG Technologies Pvt. Ltd., आईटी पार्क सहस्रधारा रोड, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 60 पदों पर भर्ती का अवसर उक्त कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव…

Read More

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार” पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलिमा आनंद भरणी, एसएसपी देहरादून प्रमोद डोवाल तथा एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में डीजीपी द्वारा स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निम्न निर्देश दिए गए– आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था…

Read More

हल्द्वानी के करीब कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आ धमका। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, जिसकी पहचान प्रवीण सिंह देवपा के रूप में हुई है, ने जानबूझकर खड़ी कार में लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी। उसने कार…

Read More

पूरे उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलेगा। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम ने आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले उनके निर्देश पर देहरादून में बीते रोज हुई पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले…

Read More

बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई, टीम के साथ पुलिस बल रहा मौजूद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए मसूरी के प्रमुख क्षेत्र कैमल बैंक रोड में एक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण को मिली शिकायतों और नियमित निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कैमल बैंक रोड स्थित…

Read More

विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का बनेगा प्रमुख केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण के दौरान लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों एवं चार मंजिला साइंस कैंपस सुविधा का अवलोकन किया। इस कैंपस में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह केंद्र विद्यार्थियों के लिए आवासीय वैज्ञानिक शिक्षण…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध की त्रासदी से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। यह परिस्थिति मानव जीवन और प्राणियों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे में विश्व शांति के लिए सभी स्तर पर पहल की जानी चाहिए। पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री द्विवेदी से अनुरोध किया है कि इस विपरीत समय में हमें विश्वशान्ति के लिए उत्तराखण्ड में स्थापित विभिन्न…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है. मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है. यह बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी. लगभग 12.670 किलोमीटर लंबा यह बाईपास भट्टोवाला एवं ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

देहरादून। शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर 30 मार्च की रात नगर, ऋषिकेश, विकासनगर और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने राजपुर क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने सभी बार, पब और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समयावधि का पालन करने की सख्त हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद तय समय के बाद भी बार खुला रखने और ग्राहकों को शराब परोसने…

Read More

इस बार महंगी नहीं होगी बिजली कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव देहरादून। प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। नियामक आयोग ने इस साल टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है। प्रीपेड मीटर…

Read More

हल्द्वानी: पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया के महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना। जिसके बाद आयुक्त ने…

Read More

उत्तराखंड में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरें मंगलवार को जारी होंगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग इनकी घोषणा करेगा जो कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएंगी। प्रदेश में इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी है। तीनों ऊर्जा निगमों के इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने प्रदेश में 18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में इन प्रस्तावों पर जनसुनवाई की थी। इसके बाद आयोग ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई बिजली दरों…

Read More

देहरादून: हरिद्वार के पास चीला शक्ति नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेल्फी लेना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। नोएडा से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गया। Noida Tourist Swept Away in Chilla Canal While Taking Selfie जानकारी के अनुसार, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से तीन दोस्त कार से हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। ये तीनों युवक-युवती पर्यटन के लिए आए थे, लेकिन यह ट्रिप हादसे में बदल गया। घटना में बहने वाले युवक की पहचान 26 वर्षीय आयुष…

Read More

देहरादून। अगर आप ने गैस बुकिंग की है तो अपने दरवाजे पर सिलिंडर आने पर डिलवरी बाय को ओटीपी नंबर दें। पहले ओटीपी नंबर मांगकर डिलवरी बाय सिलिंडर आपूर्ति में खेला कर सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सावधानी और जागरूकता बरतने की जरूरत है। क्योंकि, ओटीपी के बैगर सिलिंडर की डिलवरी नहीं हो सकती। ऐसे में डिलवरी बाय उपभोक्ताओं से सिलिंडर आपूर्ति से पहले ओटीपी मांगकर झांसा नहीं दे सकेंगे। इससे कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी। दरअसल, ईरान व अमेरिका-इजरायल के युद्ध के कारण गैस की परेशानी बनी हुई है। वहीं, गैस की कालाबाजारी की शिकायतें भी आ रही हैं।…

Read More

 देहरादून। जोहड़ी क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत का माहौल पैदा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कुल 08 राउंड फायर किए गए। इनमें से एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी। घटना के बाद आरोपितों ने पिस्टल झाड़ियों में फेंक दिए और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितो की निशानदेही पर दो तमंचा, कारतूस व स्कार्पियो वाहन बरामद कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी कुठालगेट की लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि बार देर रात तक चल रहा था, जिसकी चौकी प्रभारी को भनक तक नहीं लग पाई। इस मामले में…

Read More