सरकारी कंपनियों ने कीमतें स्थिर रखीं, लेकिन निजी कंपनियां बढ़ी लागत और बिना सब्सिडी के कारण दाम बढ़ाने को मजबूर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। निजी तेल कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर निजी कंपनियां अलग से कीमतें कैसे तय करती हैं। दरअसल, भारत…
Author: Aarogya Ganga
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 60-40 के अनुपात में बसों का संचालन यात्रा और लोकल रूट पर करेगी। यानि 60 प्रतिशत बसें यात्रा के लिए संचालित होंगी। वहीं 40 प्रतिशत बसें लोकल रूट में लगाएगी जाएंगी जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। रोटेशन में शामिल कंपनियों को 29 मार्च तक बसों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले 25 मार्च तक का समय दिया गया था। 30 मार्च को चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय करने के लिए लाटरी निकाली जाएगी। चारधाम यात्रा…
खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना जगबुढ़ा पुल के पास हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी नमन मौर्या (27) और नावेद खान (29) बुधवार को बाइक से नेपाल गए थे। देर रात लौटते समय खटीमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक…
रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे जीवन में मर्यादा, आदर्शों…
उत्तराखंड: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया. इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर सीएम धामी ने खुशी जताई है. देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई एयलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा.…
देहरादून। कैबिनेट में वर्दीधारी सेवाओं की नियमावली में आयुसीमा में छूट का फायदा पांच विभागों को मिलेगा। इनमें आबकारी, सचिवालय प्रशासन परिवहन व युवा कल्याण विभाग के पद शामिल हैं। शासन ने हाल ही में वर्दीधारी सेवाओं के लिए एक ही नियमावली जारी की है। इसमें कुछ विभागों में पूर्व निर्धारित आयुसीमा में बदलाव किया गया है। इनमें आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही व उप निरीक्षक, परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही, सचिवालय प्रशासन में सचिवालय रक्षक व युवा कल्याण विभाग में युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए आवेदन की आयुसीमा को पहले से कम कर दिया था। इससे इन पदों…
देहरादून। एजुकेशन हब कहे जाने वाले प्रेमनगर, सुद्धोवाला, मांडूवाला जैसे इलाके अब अपराध और गैंगवार के लिए कुख्यात हो चले हैं। देव भूमि यूनिवर्सिटी के पास भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या के बाद दिव्यांशु हत्याकांड ने पुलिसिया इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में यूपी, बिहार व अन्य जगहों के छात्रों के गुट और रसूखदारों के गैंग सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन गिरोहों का काम करने का तरीका बिल्कुल फिल्मी है। ये व्हाट्सएप ग्रुप पर कनेक्ट रहते हैं और गैंग का इशारा मिलते ही हमला करने निकल पड़ते हैं। अक्सर सुद्धोवाला से मांडूवाला…
देहरादून। पटेलनगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित को स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस वजह से वह पीड़िता को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपित शोएब ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास…
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में हुई दिव्यांशु जटराणा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांच मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो देहरादून समेत पड़ोसी राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी और चश्मदीदों की मदद से पांच और छात्रों की पहचान हो चुकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तीन आरोपी मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। कुछ अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। शुक्रवार को मृतक दिव्यांशु के नजदीकी रिश्तेदार प्रेमनगर थाने पहुंचे। इनमें दिव्यांशु…
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या प्लॉटिंग पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नफीस पुत्र मोहम्मद जमील द्वारा एलिक नेचर विला, आईकॉन रिसॉर्ट के निकट, ग्राम बागी इठाराना मार्ग, भोगपुर रानीपोखरी, देहरादून…
देहरादून। प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को अब प्रोन्नत वेतनमान (एसीपी) का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पहल करते हुए स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय से पहले केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था का अध्ययन भी किया जाएगा, ताकि नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मंगलवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सचिव वित्त…
किच्छा-रुद्रपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम छा गया है। जानकारी के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर 5 (सुभाष नगर) निवासी रिजवान खान किसी काम से किच्छा क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान किच्छा-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की…
कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत; प्रधानमंत्री के संदेश पर जताया आभार देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का…
अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट डिजायर को किया सीज कोतवाली डोईवाला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चौकी जौलीग्रान्ट के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक उक्त वाहन का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, संदिग्धता के आधार पर कार की तलाशी ली गयी तो वाहन चालक सनी कटारिया…
मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों…
बड़कोट। चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त भी घोषित हो गया है। मंगलवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग गणना कर कपाट उद्घाटन का मुहूर्त तय किया, जिसके अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृर्तिका नक्षत्र कर्क लग्न आयुष्मान योग में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए 19 अप्रैल को ही मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित…
