देहरादून/टिहरी गढ़वाल:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा क्रांति के एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिससे स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए इसे राज्य के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगा श्रीगणेश…
Author: Aarogya Ganga
Uttarakhand news: प्रमोद अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी है। चम्पावत: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में नैनीताल के जीरो पॉइंट पर भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में अल्मोड़ा के सैनार गांव के प्रमोद सिंह की भी मौत हो गई। प्रमोद सिंह दिल्ली में काम करते थे। उनके गांव में पूजा थी, जिस वजह से वो काम से छुट्टी लेकर गांव जा रहे थे। प्रमोद अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों मासूम पिता…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में हमें अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और संस्थागत स्तर पर मितव्ययिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री महाराज ने अपने अधिनस्थ विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी कोई फिजूलखर्ची हो रही है तो उस पर तुरंत अंकुश लगाने के साथ-साथ आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता देते हुए…
Dehradun news: छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं (Dehradun spa center raid) को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। देहरादून: उत्तराखंड में स्पा सेंटर, मसाज सेंटर के नाम पर किस तरह से जिस्म का अवैध काला कारोबार चल रहा है, ये बात जग जाहिर है। देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश से आपको अक्सर ये खबरें सुनने को मिलती होंगी। खबर देहरादून के विकासनगर से है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां महिलाओं को बिना वेरिफिकेशन के रखा गया था। खास बात ये है कि छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं को हिरासत में…
हल्द्वानी। पुलिस विभाग ने कुमाऊं में 357 सिपाहियों व 84 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में तैनात 160 सिपाहियों का अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में तबादला किया गया है। वहीं इन चार जिलों में तैनात 197 सिपाहियों को मैदान(नैनीताल, ऊधमसिंह नगर) में तबादला किया है। आइजी ने जिलों के एसएसपी व एसपी को तुरंत सिपाहियों व एसआइ को कार्यमुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस विभाग में लंबे समय से मैदान में जमे सिपाहियों व एसआइ का तबादला चार पर्वतीय जिलों में कर दिया है। वहीं इन जिलों में तैनात सिपाहियों को अब ड्यूटी करने…
राजपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी गिरफ्तार रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में फरार चल रहा आखिरी आरोपी भी दबोचा देहरादून | 06 अप्रैल 2026, भारत केसरी राजपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी वैभव कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी को गोली…
देहरादून: हरीश रावत के अवकाश के बीच सियासी हलचल तेज, यशपाल आर्य की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों “उपार्जित अवकाश” पर हैं, लेकिन उनके इस अवकाश ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इसी बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बातचीत काफी सार्थक…
देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ने प्रमुख मार्गों पर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा सीजन में मसूरी, सहस्त्रधारा और लच्छीवाला जैसे पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने ऐसे ई-रिक्शा हटाने का निर्णय लिया है जो निर्धारित आंतरिक मार्गों के बजाय मुख्य सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। देहरादून में परिवहन विभाग में करीब चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनके संचालन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहर के भीतर…
चम्पावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आंचलित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर…
देहरादून: प्रस्तावित दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने शनिवार को आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत, पैचवर्क, दीवारों के रंगरोगन और चौराहों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे…
Haldwani News: हल्द्वानी में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी। जानिए किन रूट्स पर लग सकता है बैन और क्या होगा असर। हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर अव्यवस्था की समस्या अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग देहरादून मॉडल को अपनाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजने जा रहा है। माना जा…
रुद्रपुर में गैस की किल्लत के बीच Gas Black Marketing का मामला सामने आया है, जिसमें 300 रुपये प्रति किलो गैस बेचने का दावा किया जा रहा है। वायरल ऑडियो के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं.. रुद्रपुर: उत्तराखंड के Rudrapur में गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल ऑडियो ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें गैस को 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की बात सामने आई है। Viral Audio Exposes Gas Black Marketing in Rudrapur दरअसल, पश्चिम एशिया में…
सतपुली तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरी महिला की हालत गंभीर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 ) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं। तब ही अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से वह गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। महिला को किया एम्स रेफर परिजनों और स्थानीय लोगों…
फास्ट फूड सेंटर की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता , नशा तस्कर पर कसा शिकंजा एस पी रेखा यादव के निर्देश पर चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 82.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 4 अप्रैल 2026 सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान…
उत्तराखंड। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सिर्फ ढाई घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को इसकी शुरुआत करेंगे। यह एक्सप्रेस वे तीन राज्यों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के शहरों में आवागमन आसान होगा। आइए जानते हैं इसकी खासियत। यहां बना एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर भी बेहद खास है। एक्सप्रेसवे का 12 किमी लंबा गणेशपुर-डाटकाली एलिवेटेड रोड तैयार है, जिसे एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर कहा जा रहा है। एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होकर डाट काली में समाप्त होती है। परियोजना पर करीब 11,970 करोड़ रुपये…
तीनपानी से मंगलपड़ाव तक 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी हल्द्वानी। प्रशासन ने तीनपानी से मंगलपड़ाव तक चिह्नित 227 अतिक्रमणकारियों को एक पखवाड़े के भीतर कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि पिछले काफी समय से तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद चल रही है। यह सड़क दोनों ओर 12-12 मीटर चौड़ी होनी है। चार माह पहले तीनपानी से मंगल पड़ाव तक और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से तीनपानी तक सड़क के दोनों ओर चिह्नित अतिक्रमण पर प्रशासन ने लाल निशान लगाए थे। लोगों से स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लेने…
