हल्द्वानी। शहर के बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड मामले ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है, एक जनप्रतिनिधि द्वारा घर आये दो युवकों पर अचानक गोली चला देने की वारदात से हर कोई सहमा हुआ है। घटना के बाद हत्याकांड के चश्मदीद गवाह कमल भंडारी ने प्रेस को बाइट देते हुए मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उसके द्वारा घटना की हकीकत प्रेस के सामने बताई गई है, सुनें वीडियो https://youtu.be/tKWylF3dmKw
Author: Aarogya Ganga
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर सहित 11 पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। लगभग 250 पृष्ठों की यह याचिका गौतम की ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं सिमरन बरार और नीलमणि गुहा ने दायर की है। याचिका में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। गौतम ने अदालत से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया है। याचिका में जिन लोगों को प्रतिवादी बनाया…
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर VB G RAM G योजना पर सरकार का पक्ष रखा। पीसी के बाद पत्रकारों के सवालों पर सीएम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार का रुख एक बार फिर स्पष्ट किया। सीएम ने कहा कि सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी फैसले से पहले सामने आए तथ्यों और सबूतों की सत्यता की जांच जरूरी है। मुख्यमंत्री ने वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस महिला का नाम सामने आ रहा…
हल्द्वानी पुलिस ने पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय बिष्ट को एक विदेशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक सनसनीखेज राजनीतिक मामले से जुड़ी है, जिसमें मृतक नितिन लोहनी के दोस्त ने जय पर अपने पिता की फायरिंग के दौरान पिस्टल रखने का आरोप लगाया था। जय के पास पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हल्द्वानी: शहर की राजनीति से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने हत्या के आरोपित पार्षद अमित बिष्ट के बेटे को पिस्टल के साथ…
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में पिछले एक महीने से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. प्रदेश में इन दिनों तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिस पर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने की कवायद में जुटा हुआ है. जिसमें मुख्य रूप से अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में विपक्षी दल के साथ ही तमाम सामाजिक कार्यकर्ता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर पहले भी भाजपा के कैबिनेट मंत्री समेत कई नेता प्रेसवार्ता को संबोधित कर चुके हैं, ऐसे में मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं. दरअसल, अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में मचे…
सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लिए जिला प्रशासन का दूरगामी, क्रांतिकारी कदम डीएम ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख किए स्वीकृत ₹7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत…
प्रदेश में संचालित किसी भी बोर्ड के निजी विद्यालय यदि दाखिले के नाम पर डोनेशन या चंदा लेते पाए गए तो उनकी मान्यता रद की जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि निजी स्कूल केवल वही शुल्क वसूल कर सकेंगे, जो शासन की ओर से निर्धारित है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशक ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सीबीएसई एवं आइसीएसई बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों के आधार…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सांस लेने में दिक्कत के बाद दून अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दिल की जांच के लिए एंजियोग्राफी और किडनी के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह दी है। देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के दून अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, रावत को पिछले कुछ समय से लगातार सांस फूलने की समस्या हो रही थी, जिसके बाद वे विशेषज्ञों से परामर्श लेने ओपीडी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने उनकी प्रारंभिक…
अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं: बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है। 08 से 10 बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण की…
जनहित में बडी पहल: 50 आयुष्मान कार्ड, 18 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 57 आधार अपडेट पंजीटिलानी बहुउदेशीय शिविरः 1286 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ लाभ भी, समाधान भीः 544 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, मौके पर निस्तारण की मिसालः 178 में से अधिकांश समस्याओ का ऑन-द-स्पॉट समाधान क्षेत्रवासियों का शिविर में सड़क और पेयजल संकट रहा प्रमुख मुद्दा मा. मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास—सुशासन की मजबूत नींव: -प्रभारी मंत्री जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत, पंजीटिलानी में 5:30 बजे तक चली जनसुनवाई, प्रभारी मंत्री ने…
हल्द्वानी में गोली कांड के बाद अब भाजपा ने किया अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को निष्कासित हल्द्वानी में हुए गोलीकांड के बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बताए जा रहे अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। अमित बिष्ट के निष्कासन को संगठन की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा…
अंकिता हत्याकांड में VIP कंट्रोवर्सी पर बीजेपी से कोई जवाब देते नहीं बना पा रहा. आज भी बीजेपी पीसी में कोई जवाब नहीं दे पाई. देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड बीजेपी सरकार के गले की फांस बना हुआ है. अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद शुरू हुई VIP कंट्रोवर्सी पर बीजेपी को जवाब देते नहीं बन रहा है. शनिवार को जहां इस मामले पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पहली बार सरकार का पक्ष रखा, तो वहीं आज सोमवार पांच जनवरी को राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने पार्टी व सरकार का…
देहरादून : निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अपर निदेशक और सभी जिलों के सीईओ सुनिश्चित करें कि हर जिले के सभी शिक्षक इस पोर्टल पर पंजीकृत हों। साथ ही स्कूल स्तर पर अभियान के माध्यम से अभिभावकों का पंजीकरण भी किया जाए। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्र, शिक्षक और अभिभावक तीनों श्रेणियों में कम से कम 60 प्रतिशत पंजीकरण होना अनिवार्य है। किसी भी तरह की लापरवाही…
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में नई बस्ती, चंदरनगर निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा उनके साथ मारपीट करता है तथा मानसिक…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों…
देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के मकड़ेती गांव में रविवार को 16 वर्षीय किशोर मयंक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह मयंक ने परिवार के साथ चाय पी और फिर सोने चला गया। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजन जब उसे जगाने का प्रयास करने लगे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराए परिवार ने तुरंत मयंक को अस्पताल ले जाया…जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर…
