Author: Aarogya Ganga

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है। मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैठाणी के श्री गुरु रामराय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लेकर कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया और भारतीय सेना में अधिकारी बनीं। मानसी के पिता राजेश रतूड़ी…जो पेशे से…

Read More

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में जिला न्यायालय के आदेश पर पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यापारी के साथ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले के अनुसार, स्थानीय व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि 6 फरवरी 2023 को वह अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में कथित बिटकॉइन निवेश घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, दिल्ली और रुड़की में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान आरोपी हेमंत मोहन शर्मा के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, देहरादून के मोहिनी रोड स्थित आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम ने छापा मारकर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इससे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। मामला बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी से जुड़ा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार,…

Read More

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा चारधाम यात्रा को बदनाम करने की कोशिश नाकाम, दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं भ्रामक खबरों से यात्रा प्रभावित करने की साजिश बेनकाब, पुलिस हुई सक्रिय पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़…

Read More

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदेश में वन्यजीव हमलों में इस साल अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा खबर: बुधवार को पौड़ी जिले में दो गुलदारों ने हमला कर एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम पंचायत बुढ़ाकोट के बमठी गांव की 70 वर्षीय सीता देवी खंडूड़ी बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के पास खेत में घास काट रही थीं। तभी अचानक एक…

Read More

Blackout In Dehradun Today: आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को राजधानी देहरादून में ब्लैक आउट होगा। ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। शहर के कई इलाकों में रात 10 बजे से आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा। साथ ही आपातकालीन सायरन भी बजेगा। इसी को लेकर बीते दिन गुरुवार को अधिकारियों ने बैठकर कर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। देहरादून में आज ब्लैक आउट! Blackout In Dehradun Today मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा ये निर्देश दिए गए है। इस मॉकड्रिल का मकसद नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता…

Read More

देहरादून। दून में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां रातोंरात एक स्कूल का नाम बदल गया। यहां तक कि स्कूल के शिक्षक भी बदल दिए गए। अभिभावक सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे, तब उन्हें इसकी जानकारी मिली। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। छात्र, अभिभावक व शिक्षकों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नई प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भीतर दाखिल नहीं होने दिया। नये स्कूल के फ्लेक्स भी फाड़ डाले। दोपहर बाद इस मामले को लेकर वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। जिस पर अभिभावकों ने स्थिति स्पष्ट होने तक बच्चों को स्कूल न भेजने का एलान किया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते बिजली संकट के बीच उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) सरकारी विभागों से बिल वसूली नहीं कर पा रहा है। इससे गंभीर संकट खड़ा हो रहा है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बकाया लंबित हो गया है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बकायेदारों की सूची में बड़ी संख्या में सरकारी विभाग शामिल हैं। ज्वालापुर पेयजल निगम का मैकेनिकल डिवीजन तो दस करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल भुगतान नहीं कर रहा और यूपीसीएल बिल वसूली नहीं कर पा रहा है। आपूर्ति प्रबंधन पर…

Read More

विकासनगर : विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच को तेज कर दिया है। रात में गायब हुई किशोरी, सुबह खुला मामला पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी 20 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चली…

Read More

टिहरी: टिहरी गढ़वाल जनपद के चंबा क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब चंबा-कोटी नैल मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 08 लोगों की मृत्यु को सूचना है, जिसमे से 04 शव बरामद कर लिए हैं। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचकर टीमों ने पाया कि पिकअप वाहन में करीब 9 से 10…

Read More

उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया उपराष्ट्रपति ने बुनियादी ढांचे और सेवाओं को मजबूत करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की प्रशंसा की पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौती को अवसर में बदलें, युवा चिकित्सक- राज्यपाल चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वाेच्च माध्यम है, जिसे निष्ठा, संवेदनशीलता और करुणा के साथ निभाया जाना चाहिए- मुख्यमंत्री लोक भवन देहरादून 23 अप्रैल, 2026 भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के…

Read More

वैकुंठ धाम भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर दी शुभारंभ! देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 6 माह के शीतकाल के बाद श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार…

Read More

हरिद्वार: उत्तराखंड में एक तरफ पुलिस सख्ती की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने हमला किया है. आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, जिससे कारण एक गोली युवक को भी लग गई. जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रानीपुर कोवताली क्षेत्र का है. दो युवक रात को फाउंड्री गेट के पास से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग…

Read More

देहरादून: एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने नक्शा पास कराया और उसके बाद मकान निर्माण भी शुरू कर दिया. मकान निर्माण की जानकारी जब असली मालिक को लगी तो उसने तहकीकात की और पता चला कि उन्हीं के भाई ने एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर नक्शा पास कराया है. व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पीड़ित के भाई और सहयोगी समेत एमडीडीए के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. भाई की प्रॉपर्टी में फ्रॉड करने का आरोप: राजपुर रोड निवासी प्रेम भूटानी ने आईजी गढ़वाल को दी गई शिकायत…

Read More

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की भी संभावना है, जिनमें वे कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता कर सकते हैं। प्रशासन ने उनके दौरे को सफल बनाने के लिए व्यापक…

Read More

प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बाबा केदार में अपनी गहन आस्था प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बाबा केदार की धरती पर पूर्व में बिताए पलों की भावुक तस्वीरों को जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूर्व के केदारनाथ प्रवास की स्मृतियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तस्वीरों के माध्यम से साझा की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Read More