देहरादून: राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ले ली है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट था, जिसका असर देखने को मिला है. कल से मौसम का दबाव कम तो पड़ेगा लेकिन कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई जो दिन चढ़ते चढ़ते मध्यम गति से लगातार होती जा रही है. आसमान ने करवट बदली और दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है.…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं और वर्तमान में 5 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है, जिसमें पांच नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, हालांकि अंतिम नामों पर देर रात तक मंथन जारी रहा और सूची सुबह जारी होने की संभावना है। राज्य में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह कैबिनेट विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरण साधने की तैयारी…
देहरादून: राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़…
ऋषिकेश, 19 मार्च। राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबंधी समस्या के चलते बीते दिन एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर बताई जा रही है। महाराज को एहतियातन आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जरूरी वायटल्स सामान्य हैं। सीएम धामी ने लिया जायजा गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि…
नैनीताल 19 मार्च, 2026 सूवि-जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। माननीय रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर…
देहरादून के प्रेमनगर में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी। पति रंजीत शर्मा ने गला दबाकर की थी पहली पत्नी रूपा की हत्या। 2500 CCTV और 5000 लोगों के सत्यापन के बाद मिली सफलता। देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडूवाला रोड पर 11 मार्च को मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी और पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे…
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धामों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज बृहस्पतिवार को भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी और ठंड का असर गंगोत्री धाम में वर्तमान में बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है और धाम में ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में खराब मौसम के कारण बर्फबारी हो रही है, जिससे तीव्र ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में…
टनकपुर । उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से 24 किमी दूर अन्नपूर्णा चोटी पर मां पूर्णागिरि का धाम बसा है। माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक यह धाम है। बताया जाता है कि जब मां सती को जलते हुए भगवान शिव ले जा रहे थे, तो भगवान विष्णु ने अपने चक्र से वार कर मां सती के 51 टुकड़े किए थे। जो शक्तिपीठों के रूप में जाना जाता है। यहां मां सती की नाभि गिरी थी। जिसे मां पूर्णागिरि के रूप में पूजा जाता है। भारत के ही नहीं बल्कि नेपाल भी श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को…
सौरमंडल में गठित सरकार का पृथ्वी मंडल पर पड़ेगा पूरा असर: आचार्य दैवज्ञ देहरादून। सौरमंडल में नवग्रहों का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है, जिसमें देवगुरु बृहस्पति राजा एवं सेनापति मंगल मंत्री पद पर निर्वाचित हुए है। चुनाव के साक्षी बनकर सौरमंडल से लौटे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ ने बताया कि 23 फरवरी से सौरमंडल में वार्षिक चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई थी जिसमें युवराज बुद्ध को चुनाव अधिकारी बनाया गया था इस श्रृंखला में सौरमंडल में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है, और देवताओं के गुरु बृहस्पति को…
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन सफलतापूर्वक स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब और अधिक सटीक एवं तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को जाता है, जिनके विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से यह मशीन संस्थान को प्राप्त हो पाई है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू…
हल्द्वानी। शहर के लोगों के लिए अब फेफड़ों और छाती से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज और भी आसान हो गया है। नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन) डॉ. प्रमोज जिंदल की ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल भी उपस्थित रहे। डॉ. प्रमोज जिंदल अब हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में मरीजों के प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को…
कीर्तिनगर क्षेत्र के पुराने पुल पर एक युवक के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। हालांकि, समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में मायूसी हाथ लगने पर युवक ने जानलेवा कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) को डॉ. मयंक ने मोबाइल फोन के माध्यम से कीर्तिनगर थाने को सूचना दी कि पुराने पुल के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली…
हल्द्वानी में चार दोस्तों के साथ मोमो खाने गए युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक को भी हल्की चोट आई है। मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि हम चारों दोस्त हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिलने आए थे। जैसे ही अनिल रौतेला हमसे मिलने आया, तो उसे ऊपर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर डंपर को तेज रफ्तार भगाकर वहां से भाग गया। इसके बाद हम अनिल रौतेला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाली…
