Author: Aarogya Ganga

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़के जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक…

Read More

180 दिन से लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें एक माह में निस्तारित करने के निर्देश, बुजुर्गों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था देहरादून 10 अगस्त,2026 गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान आयुक्त ने…

Read More

योजना के तहत 1132 सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 210 मेगावाट क्षमता सौर उर्जा का उत्पादन देहरादून। उत्तराखंड के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है। योजना के तहत जून माह तक 210 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 250 मेगावाट…

Read More

देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। चानचक में नदी किनारे तीन मकान ध्वस्त हो गए, जबकि चंद्रबनी समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। देहरादून: राजधानी देहरादून में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गए। मकानों…

Read More

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, छात्रों के सुझावों को सरकार की नीतियों में शामिल करने का दिया भरोसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके सुझावों, आकांक्षाओं तथा भविष्य को लेकर विचारों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही…

Read More

हरिद्वार/रायवाला, 10 अगस्त: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘हर की पैड़ी’ से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया। सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी हरिद्वार से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला…

Read More

उत्तरकाशी: सीमांत जनपद उत्तरकाशी में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात के तीसरे पहर जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी। झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे, उत्तरकाशी से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बताया गया है। भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। इसके झटके जिले की गंगा…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 10 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं,…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार खंबा चौक के पास एक बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने पैदल जा रही 18 वर्षीय BTech छात्रा को कुचल दिया। हादसा छात्रा की बड़ी बहन के सामने हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक…

Read More

‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प ऋषिकेश। नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज, ऋषिकेश द्वारा आयोजित ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, पार्षद दिनेश रावत और पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों और युवा पीढ़ी को इससे…

Read More

हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई उड़ान: सहसपुर की महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शान रीप द्वारा सिलाई यूनिट की स्थापना से महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के काम को मिला व्यापक स्तर राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह की महिलाएं राष्ट्रीय उत्सव में दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय देहरादून 09 अगस्त, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही…

Read More

सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल! राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर ही लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा : भट्ट प्रवासी कांग्रेसियों के झूठ से मोदी के प्रति वीरभूमि और देवभूमि का विश्वास डिग नहीं सकता : भट्ट देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डोईवाला और विकासनगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी…

Read More

बद्रीनाथ धाम में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल का करीबी है और सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए पकड़ा गया था। गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एसआईटी ने एक और गिरफ्तारी की है। एसआईटी ने गिनती में यात्री बनकर सहयोग देने वाले विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के अधिकारी को गिरफ्तार है। बताया गया कि ये मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी है। सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी करते हुए ये रिकॉर्ड हुआ था। मामले में जांच कर…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी यात्रा में मौजूद रहे। भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को किया नमन गांधी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक और ओरिएंट सिनेमा होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति…

Read More

खटीमा (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सीमांत क्षेत्र खटीमा के रेलवे स्टेशन स्थित वार्ड नंबर 6 में अचानक दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ दो-दो शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है और फॉरेन्सिक टीम के साथ मिलकर मौत के पीछे की वजह तलाशने में जुट…

Read More