Author: Aarogya Ganga

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और…

Read More

देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रन फॉर योगा’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक…

Read More

सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में लगभग 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए लंबे समय से अवैध निर्माणों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नया हाईवे, कल्याणपुर, सहसपुर क्षेत्र में भू-स्वामी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई। कैबिनेट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में शिक्षा, पर्यटन, आबकारी, कृषि, पशुपालन, कारागार और कार्मिक विभागों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ देने का रहा। धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले उत्तराखंड…

Read More

उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में महानिरीक्षक (IG) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे National Crime Records Bureau में उप-महानिरीक्षक (DIG) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी अब Indo-Tibetan Border Police में देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा और महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व करेंगे। सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी इस अहम जिम्मेदारी में…

Read More

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में जंगलों की आग पर काबू पाने के दौरान एक फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। टौंस वन प्रभाग के ठड़ूग बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान पहाड़ी से गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई। घटना के बाद वन विभाग और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। टौंस वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) डीपी बलूनी के अनुसार बुधवार शाम ठड़ूग बीट के जंगलों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. धारी देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे देहरादून निवासी 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने मौत का संभावित कारण सिंकोप अटैक या कार्डियक स्ट्रोक होने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. घटना के मुताबिक, देहरादून के शांति विहार कालागढ़ निवासी संजीव रस्तोगी परिवार के साथ 16 जून को धारी देवी दर्शन के लिए गए थे. वापस लौटते हुए…

Read More

देहरादून : 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया…

Read More

उत्तरकाशी: प्रखंड के नजदीकी गांव से कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना बीते बुधवार दोपहर के बाद की है. घटना पुरोला प्रखंड के एक गांव घटित हुई है. पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा का पिता काम से घर आया और बच्ची को खून से लथपथ देखा. पुलिस का कहना है कि पिता कि तहरीर पर…

Read More

UGC NET जून 2026 की 22 से 30 जून तक होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने विषय के अनुसार परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार, UGC NET June 2026 का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी तथा प्रख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वहीं जसपाल राणा ने अपनी असाधारण…

Read More

गोपनीय सूचना पर गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन को दबोचा मोबाइल जांच में जिहादी समूह, चैट्स एवं राष्ट्रविरोधी सामग्री बरामद पिस्तौल, डेटोनेटर, AK-47 कारतूस भी जब्त अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी नेटवर्क की संभावना, जांच तेज गदरपुर (उधम सिंह नगर)। एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक (निवासी मजरासीला, गदरपुर) को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था। बरामदगी देर रात्रि की…

Read More

हल्द्वानी। नैनीताल से घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी में अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ट्रैवलर के ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मेरठ के ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद के रहने वाले कुछ पर्यटक बुधवार को नैनीताल घूमने आए थे। देर शाम सभी वापस मेरठ की ओर लौट रहे थे। इसी…

Read More

देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी (Rispana River) के पुनरुद्धार और सफाई अभियान को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। मानसून से पहले नदी को कूड़ा और मलबा मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने राजीव नगर क्षेत्र में पहुंचकर सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। रिस्पना नदी की सफाई के लिए प्रशासन की बड़ी मुहिम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का…

Read More

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट पार्क में सोलर प्लांट बना मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और स्पष्ट संदेश दिया कि गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित से किसी भी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नै कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए कुल 105 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार किये जाने हेतु 93.36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 56 लाख रुपए तथा विकासखण्ड द्वारीखाल के अर्न्तगत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 72.67 लाख रुपए की…

Read More