उत्तराखंड के करीब 15 हजार शिक्षकों को राहत देने के लिए सरकार यूपी की तर्ज पर अलग से TET कराने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून: उत्तराखंड के करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सरकार अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ऐसे शिक्षकों के लिए अलग से अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) कराने पर विचार कर रही है, जो पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शिक्षक बने थे और बाद में TET की अनिवार्यता लागू हुई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नेगी ने संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शेफ केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की…
देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य फलोत्पादक फसलों से संबंधित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में प्रदेश में फलोत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और फल उत्पादन के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में वर्तमान में उगाई जा रही फसलों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को किसानों से नियमित फीडबैक लेने और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को शासन तक साझा करने के…
Ethanol Blended Diesel: देशभर में पहले से ही पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंड हो रहा है। जिसके बाद सरकार का डीजल में भी एथनॉल मिलाने का प्लान था। हालांकि अब सरकार ने इसपर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब सवाल है कि क्या इससे आने वाले समय में डीजल के दाम महंगे हो सकते है? और क्या पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट भी बंद होगा? रद्द हुआ एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट! Ethanol Blended Diesel दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से डीजल में एथनॉल ब्लेंडिंग का टेस्ट किया गया। जिसमें एथनॉल को डीजल में मिलाने के बाद एक अहम सुरक्षा…
वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं। चमोली:- नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को शीघ्र सुचारु करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य तेजी से गतिमान है। मौके पर तैनात संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अस्थाई मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कर…
देहरादून। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 7 रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे पहले सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। पुलिस से बचने…
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी पर ‘जेन जी’ के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर दिल्ली और झारखंड के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने पर सवाल उठाए, साथ ही उत्तराखंड के नकलरोधी कानून पर भी बात की। देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह देश में ‘जेन जी’ के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उनियाल ने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा को लेकर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारी संगठनों ने अपने-अपने विभागों और संवर्गों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से जुड़ी मांगें भी उठीं शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, उत्तराखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गोविंद राम जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक,…
देहरादून। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाना…
डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के थानों में सोमवार शाम जंगली हाथी के हमले में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जंगल से निकलकर आए हाथी ने धन्याड़ी गांव के पास महिला पर हमला कर दिया और सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से देहरादून के सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजली गुप्ता के रूप में हुई है। अंजली का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धन्याड़ी में रेस्टोरेंट है। जानकारी के अनुसार, सोमवार…
चमोली। भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले की संवेदनशील नीती घाटी में मंगलवार शाम अचानक आए जलसैलाब ने भारी तबाही मचा दी। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में अचानक पानी का प्रवाह बढ़ने से 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से निर्मित वैली ब्रिज पूरी तरह बह गया। इस घटना में कई वाहन भी तेज बहाव की चपेट में आ गए, जबकि एक बीआरओ कर्मी के लापता होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास हुई। तमक नाले में अचानक तेज जलप्रवाह और मलबा आने से वैली ब्रिज देखते ही देखते बह गया।…
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड के कम से मध्यम जोखिम का पूर्वानुमान जताया है। शासन ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच अगले 24 घंटे मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ के जोखिम का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद शासन ने भी एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित…
रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले पति-पत्नी कुछ देर बाद सड़क किनारे मृत मिले। दोनों के शव बिंदुखेड़ा-सिडकुल से दानपुर रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के किनारे मिले। मृतकों की पहचान संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से दोनों की टक्कर हुई, इसकी तस्वीर अभी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से मौके पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। गौरतलब है कि नंदा की चौकी पुल का…
– तीज उत्सव पर महिलाओं को सम्मान, मुख्यमंत्री बोले— उत्तराखंड की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति – उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प – महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी महिलाओं की अपेक्षाएं और सुझाव – ‘ सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री – महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति और नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: मुख्यमंत्री – स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और कौशल विकास से बदल रही उत्तराखंड की महिलाओं की तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़के जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक…

