Author: Aarogya Ganga

देहरादून, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून के कार्यालय परिसर में मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेयर सौरभ थपलियाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों…

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को महापौर श्री शंभू पासवान ने किया सम्मानित आज सम्पूर्ण देश के साथ-साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय महापौर श्री शंभू पासवान जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के उद्घोषों से गूंज उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को सलामी दी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के माध्यम से सार्थक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान और स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में भी…

Read More

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट ने समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, मातृशक्ति, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। मातृशक्ति द्वारा सामूहिक रूप से देशभक्ति…

Read More

ऋषिकेश, 15 अगस्त 2026। विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। टीएचडीसीआईएल के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन (Next of Kin) को ₹5 लाख तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। टीएचडीसीआईएल प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। प्रबंधन…

Read More

चमोली: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। टनल में अभी दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही…

Read More

मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों…

Read More

स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी: डीएम देहरादून, दिनांक 15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपदवासियों एवं कलेक्ट्रेट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड श्री आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं पीएसी के जवानों, राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से आज भारत एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र के…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशी धर तिवारी ने शनिवार को विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और जनसेवा के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना…

Read More

स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर किया नमन पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर किया सम्मानित जनपद के सभी थानों/ चौकियों/ कार्यालयों में भी किया गया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद “80 वें स्वतंत्रता दिवस” के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक पदों की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने 14 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी। अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की संशोधित तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग के अनुसार नई तारीख जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आयोग को कई अभ्यर्थियों की ओर से प्रत्यावेदन प्राप्त हुए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि 23 अगस्त को ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार की ओर से प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा आयोजित…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन। इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर। उत्तराखंड में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत और देवभूमि की अस्मिता के संरक्षण पर दिया जा रहा है ध्यान। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल…

Read More

विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए दिवंगत लोगों को नमन किया। इसमें संयुक्त गौरव चटवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसने लाखों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दे रही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड को अपनी सैन्य परंपरा, वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास…

Read More