Author: Aarogya Ganga

श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश चमोली । आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 7 श्रमिक जिला अस्पताल गोपेश्वर…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन समारोह में पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की पहली रेस सोमवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और भारत के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुकाबले 20 अगस्त तक…

Read More

विकासनगर, देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव सोमवार को SDRF की टीम ने गहन सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद कर लिया। युवक रात के समय पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:11 बजे पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रात में पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।…

Read More

देहरादून। जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से जारी है। भारत सरकार ने ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि पहले 15 अगस्त 2026 निर्धारित की थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी कर चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी लंबित उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी…

Read More

देहरादून एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षित उड़ानों और बढ़ते एयर ट्रैफिक को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सहारा देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाले दिनों में यात्रियों और विमान सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा की। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि एयरपोर्ट पर जल्द ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। इनमें अत्याधुनिक रडार, इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम और नई एटीसी बिल्डिंग प्रमुख हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक रडार स्थापित किया जाएगा। यह रडार एयरपोर्ट पर आने…

Read More

परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हवलदार पंकज की तलाश…

Read More

हल्द्वानी(चोरगलिया) 16 अगस्त 2026 सूवि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व…

Read More

देहरादून | 16 अगस्त 2026 उत्तराखंड में पिछले 30 वर्षों से विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे दृष्टि आई इंस्टीट्यूट ने रविवार को देहरादून के जीएमएस रोड पर अपने नए अत्याधुनिक सेंटर का शुभारंभ किया। नए सेंटर के माध्यम से मरीजों को आधुनिक तकनीक, उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ नेत्र सेवाओं की व्यापक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। नए सेंटर का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, डीजीएचएस के संयुक्त निदेशक डॉ. महेश खैतान, पद्मश्री सम्मानित एवं आदित्य…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चंदन नगर के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर पेटियों और कट्टों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में कुल 336…

Read More

Chamoli Landslide: चमोली में बाजपुर के पास बदरीनाथ हाईवे और नारायणबगड़-नलगांव के बीच सिमली-ग्वालदम हाईवे भूस्खलन से बंद हो गए। यात्री फंसे, BRO की टीमें मलबा हटाने में जुटीं। चमोली: जनपद चमोली में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह भूस्खलन की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। बदरीनाथ हाईवे और सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अचानक अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी…

Read More

हल्दूचौड़। बैंक ऑफ बड़ौदा हल्दूचौड़ के समीप स्थित खीमानंद पांडे के देवाशीष जनरल स्टोर में एक नाबालिग लड़के द्वारा कथित रूप से रुपयों से भरा बैग चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार खीमानंद पांडे के अनुसार, वह अपनी दुकान के बगल में कूड़ा जलाने गए थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का दुकान के अंदर घुस आया और काउंटर के भीतर रखे सामान को देखने लगा। दुकानदार के वापस लौटने पर उन्होंने…

Read More

देहरादून, 16 अगस्त 2026। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अटल जी को महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में स्मरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने…

Read More

देहरादून, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून के कार्यालय परिसर में मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेयर सौरभ थपलियाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों…

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को महापौर श्री शंभू पासवान ने किया सम्मानित आज सम्पूर्ण देश के साथ-साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय महापौर श्री शंभू पासवान जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के उद्घोषों से गूंज उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को सलामी दी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के माध्यम से सार्थक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान और स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में भी…

Read More

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट ने समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, मातृशक्ति, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। मातृशक्ति द्वारा सामूहिक रूप से देशभक्ति…

Read More