Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
    • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट
    • ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार
    • उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
    • वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ
    • ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ
    • ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम तेज, भट्ट बोले- कांग्रेस का रुख विभाजनकारी, सम्मान से नहीं होगा समझौता
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
    उत्तराखंड देहरादून

    उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित प्रमुख मांगें रखीं, मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

    प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष राजकीय महाविद्यालय बड़कोट से जुड़ी लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत किए जाने की मांग पूर्व में भी सरकार के समक्ष रखी जा चुकी है और इस संबंध में सार्वजनिक घोषणाएं भी हुई हैं। इसके बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है।

    प्रमुख मांगों मे स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट को शीघ्र स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने, डांडा गांव छानी से महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान देने, महाविद्यालय की चहारदीवारी से संबंधित भूमि विवाद का शीघ्र निस्तारण करने तथा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय हेतु नियमित बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि बड़कोट नगर क्षेत्र से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाविद्यालय में सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नियमित बस सेवा के अभाव और सड़क संबंधी समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

    उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के PG स्तर तक उच्चीकरण सहित छात्र हितों से जुड़ी सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बड़कोट महाविद्यालय का उच्चीकरण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की जायज मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा और इन मांगों के समाधान तक प्रयास जारी रहेंगे।

    उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का छात्र हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं संवेदनशील रुख के लिए आभार व्यक्त किया।

    प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    भारत रावत जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, रमेश रावत वरिष्ठ भाजपा नेता, अतोल रावत जी वरिष्ठ भाजपा नेता
    हरदेव चौहान ग्राम प्रधान नगाणगांव, प्रवीण असवाल कालिंदी मंडल अध्यक्ष। तरवीन राणा महामंत्री, आशीष सिंह पंवार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,सम्पन्न बहुगुणा छात्र नेता उज्जवल ज़ुडियाल छात्र नेता, रोहित सौरभ छात्र नेता, आयुष छात्र नेता आदि उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

    August 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

    August 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

    August 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

    August 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?