नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को चुनाव आयोग (ECI) की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया Surya Kant और जस्टिस Joymalya Bagchi की पीठ ने स्पष्ट कहा कि SIR प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं है और यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट के सत्यापन और संशोधन का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है तथा इस प्रक्रिया के जरिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जा सकते…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के लिए 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र हैं। विधायक निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर वर्ष विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा ने 375 करोड़ जारी करने के आदेश किए। विधायक निधि से होने वाले कार्यों में अनिवार्य रूप…
गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी है। मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा…
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में की जाएंगी। अभ्यर्थी जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। स्टाइपेंड : 15,000 रुपये। आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28…
खटीमा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,डॉ0 नवीन भट्ट,अमित कुमार पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज…
देहरादून में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मरीजों से शुल्क वसूलने और अनावश्यक आईसीयू भर्ती जैसे मामलों पर संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निश्शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के दावों के बीच मंगलवार को हुए औचक निरीक्षण ने निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई गंभीर खामियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग पर लगातार निगरानी रखी…
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की 16 सदस्यीय टीम ने मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराया, जिसमें उत्तराखंड के कई जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के जवानों ने एक बार फिर साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प की मिसाल पेश करते हुए वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की 16 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। टीम ने 23 मई को नेपाल समयानुसार सुबह 3:26 बजे शिखर पर पहुंचकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस…
हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बेतालघाट थाना में तैनात सिपाही दीपक सामंत को ₹45,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर खनन कारोबारी से ₹65,000 मांगने का आरोप है। जानिए पूरी खबर। हल्द्वानी: Haldwani में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही पर एक खनन कारोबारी से कार्रवाई न करने और राहत देने के बदले 65 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी…
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्रवासियों ने सूखी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी अंतर्गत गौलापार क्षेत्र में विकास कार्यों की कछुआ चाल से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। विजयपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित सूखी नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य लीला देवी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की…
जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्मिकों की कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आने वाले जनमानस के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों…
देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का विस्तृत बंटवारा कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 28 मई को पहले दिन स्वागत कार्यक्रम, कोर कमेटी और मंत्रियों की बैठकों की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपी गई है, जबकि आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था नलिन भट्ट देखेंगे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री आवास और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के आवास से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सिद्धार्थ अग्रवाल को दी गई है। सांसदों-विधायकों की बैठक का दायित्व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की बैठक की…
उत्तराखंड: लोक भवन में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया. इस दौरान राज्यपाल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान में देश के लिए काम करने वाले वायु सेना और थल सेना के अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, पूर्व सैनिकों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को सम्मानित किया. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि, उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है. यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि सैनिकों को…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹20.79 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, आवास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय जनता को बेहतर आवागमन,…
गर्मी का मौसम अपने साथ सिर्फ पसीना और थकान ही नहीं, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इनमें सबसे खतरनाक समस्या है लू लगना। तेज धूप और गर्म हवाओं के लंबे संपर्क में रहने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी और यहां तक कि बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है। कई लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वे 5 जरूरी उपाय, जो लू लगने पर तुरंत राहत देने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में शामिल हो सकती हैं। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति मुर्मू IMA की परेड की सलामी लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 12 जून को दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगी। यहां वह राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’ में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 13 जून को वह आईएमए की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और 14 जून को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगी। इसी दिन दोपहर बाद वह हवाई मार्ग से नई दिल्ली…
