Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी
    • महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट
    • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात
    • मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
    • उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पैरामेडिकल कॉलेज के प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल
    • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद।
    • ऋषिकेश में UKBOCW बोर्ड के विशेष शिविर में लगभग 400 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिली कल्याणकारी योजनाओं की सौगात
    • डालनवाला में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच
    Friday, August 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट
    उत्तराखंड देहरादून

    महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

    देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालीन स्थायित्व के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

    प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन विकसित करने की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पहल की है।

    श्री महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें अवगत करवाया कि वर्तमान में संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय व्यक्तियों की अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करने में कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई सामने आ रही है। अधिकांश संभावित प्रतिभागी दैनिक मजदूरी, कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों पर निर्भर हैं। प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के दौरान उनकी नियमित आय प्रभावित होती है, जिसके कारण वे प्रशिक्षण में भाग लेने से बचने का प्रयास करते हैं।

    इसलिए नल जल मित्र कार्यक्रम के पात्र प्रतिभागियों की प्रशिक्षण अवधि में होने वाली आजीविका हानि को देखते हुए उन्हें मनरेगा के साथ नियमसम्मत अभिसरण के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी, कार्य-दिवस उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार के स्तर से इस पर विचार किये जाने की आवश्यकता है। जिससे ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित हुए बिना अधिकाधिक स्थानीय व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालिक स्थायित्व को भी मजबूती मिल सके।

    श्री महाराज के अनुरोध और सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में त्वरित कार्यवाही का की बात कहते हुए अपने अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी

    August 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

    August 27, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

    August 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी

    August 28, 2026

    महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

    August 27, 2026

    मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

    August 27, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?