Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
    • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
    • स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
    • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
    • सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
    • 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण
    • 23 अगस्त की UKSSSC परीक्षा स्थगित: UKPSC परीक्षा टकराव और भारी बारिश के चलते लिया बड़ा फैसला
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—जनभागीदारी से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड
    • हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
    • विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Saturday, August 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»हल्द्वानी जनसुनवाई: लैंड फ्रॉड पर सख्त रुख, मौके पर राहत; अवैध कनेक्शन और सोलर कंपनियों पर भी कार्रवाई
    उत्तराखंड

    हल्द्वानी जनसुनवाई: लैंड फ्रॉड पर सख्त रुख, मौके पर राहत; अवैध कनेक्शन और सोलर कंपनियों पर भी कार्रवाई

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई एक बार फिर आम जनता के लिए राहत का बड़ा मंच साबित हुई। शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस जमीन से जुड़े धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर रहा, जहां कई पीड़ितों को मौके पर ही राहत मिली और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।

    जनसुनवाई में सामने आए मामलों में भूमि खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, भू-अभिलेखों में गड़बड़ी और कब्जे से जुड़े विवाद प्रमुख रहे। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    सबसे अहम मामला रानीखेत निवासी भगवती देवी का रहा, जिन्होंने हरिपुर फुटकुआं, हल्द्वानी में खरीदी गई 3612 वर्ग फीट जमीन में 1752 वर्ग फीट की कमी की शिकायत की थी। इस मामले में पूर्व में 22 लाख रुपये वापस कराने के निर्देश दिए गए थे। ताजा जनसुनवाई में भगवती देवी ने बताया कि उन्हें 20.85 लाख रुपये मिल चुके हैं। इस पर आयुक्त ने शेष 1.15 लाख रुपये भी जल्द वापस कराने के निर्देश दिए। इस त्वरित कार्रवाई से लैंड फ्रॉड पीड़ितों में भरोसा मजबूत हुआ है।

    बाजपुर निवासी राजप्रीत कौर ने भूमि रिकॉर्ड तहसील में क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। आयुक्त ने इसे गंभीर मामला मानते हुए निर्देश दिए कि सभी भू-अभिलेख सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड रूम में रखे जाएं और तहसील में केवल दैनिक कार्यों से जुड़े दस्तावेज ही रहें। उन्होंने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए।

    भूमि विवादों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयुक्त ने कानूनगो, पटवारी और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लें और मौके पर ही समाधान कर जनता को राहत दें।

    जनसुनवाई में अन्य भूमि विवाद भी प्रमुखता से सामने आए। प्रेमा बिष्ट ने पुस्तैनी जमीन बेचने की शिकायत की, जबकि बीके सांगुड़ी ने उनकी भूमि के अवैध विक्रय का मामला उठाया। समरपाल सिंह ने धनराशि वापस न मिलने की शिकायत की। इन सभी मामलों में आयुक्त ने जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    भूमि मामलों के साथ ही अन्य शिकायतों पर भी सख्त रुख देखने को मिला। मल्ला बगड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकारी पेयजल लाइनों से होटलों को अवैध कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता और संबंधित जेई को तलब कर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अवैध कनेक्शन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    सोलर सिस्टम से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि कंपनी ने उनके घर सोलर सिस्टम लगाने के बाद सर्विस और सब्सिडी की प्रक्रिया पूरी नहीं की। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कंपनियों की जिम्मेदारी तकनीकी निरीक्षण और सब्सिडी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

    देवलचौड़ स्थित जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक अतुल वर्मा ने दुकान से करीब 13 लाख रुपये के जेवर चोरी होने और कर्मचारी पर आरोप की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने टीपी नगर चौकी इंचार्ज को जांच के निर्देश देते हुए अगली जनसुनवाई में सभी पक्षों को उपस्थित कराने को कहा।

    इसके अलावा जनसुनवाई में उमा देवी ने पति द्वारा मकान जबरन बेचने, सोनी वर्मा ने पेंशन दिलाने, कौशल सुनाल ने स्थायी नियुक्ति, तथा अन्य फरियादियों ने भरण-पोषण और व्यक्तिगत विवादों से जुड़े मामलों को उठाया। आयुक्त ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    कुल मिलाकर, जनसुनवाई में लैंड फ्रॉड के मामलों का त्वरित समाधान और सख्त रुख सबसे ज्यादा प्रभावी रहा। इससे आम लोगों में भरोसा बढ़ा है कि अब जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में प्रशासन न केवल सुनवाई कर रहा है, बल्कि मौके पर ही ठोस कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा

    August 15, 2026
    Read More

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    Read More

    स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

    August 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

    August 15, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?