केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित होटल गॉडविन का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अल्प…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि होली के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ…
उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ किया। टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव प्रदेश में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। ऐसे आयोजनों से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और परंपराओं को व्यापक पहचान मिलती है। साथ ही स्थानीय…
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गुरना के पास कैंटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आज 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई…
Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना. शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी…
हरिद्वार: हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस ने होटल में कुक का काम करने वाले युवक की हत्या में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक के साथ पहले शराब पी और फिर ट्रक से कुचलकर मार डाला। प्रताप कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके पति 26 वर्षीय राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई है। राहुल एक होटल पर कुक था। पुलिस ने जांच के बाद राजीव निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल शराब के नशे में…
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 मार्च से 2 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल को लॉटरी से चयन, 18 अप्रैल को जारी होगा परिणाम नैनीताल। उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है।…
श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी।…
नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्रों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मै0 के0एस0 फर्नीचर हाउस, श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, निकट वृंदा गार्डन, देहरादून में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित किया गया था। संबंधित निर्माण प्राधिकरण के…
देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसमें मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस को दी गई शिकायत में सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र…
देहरादून: 04 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून की इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से सक्रिय रहीं। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे से 05 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे तक अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 610 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 44 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में आए मामलों में सड़क दुर्घटना (RTA) के 47, मारपीट (Assault) के 26, स्वयं गिरकर घायल होने के 123 तथा अन्य कारणों से 370…
रुद्रपुर। छत से होली के दिन पानी फेंकने पर बाइक सवार युवकों ने किशोर पर दो राउंड फायर कर दिए। जिससे किशोर बाल बाल बच गया। बाद में हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार चार किशोर कैद मिले, फिलहाल पुलिस फुटेज की मदद से फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को होली के दिन इंदिरा कालोनी गली नंबर छह निवासी अंश पुत्र धर्मेंद्र कुमार घर के छत पर होली खेल रहा था। जबकि उसकी मां ममता देवी समेत अन्य आसपास…
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होली समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। हुड़दंग कर रहे युवाओं ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी, वहीं युवतियों के साथ अभद्रता की। आयुष बंगारी की तहरीर पर नेहरू कालोनी पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथियों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर हुड़दंग कर…
हल्द्वानी। लॉटरी का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने शहर के एक व्यक्ति से 99200 रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने नए तरीके से युवक को अपने जाल में फंसाया। युवक के घर पहले भारतीय डाक के माध्यम से बंद लिफाफा आया। लिफाफे में एक लॉटरी का टिकट निकला। इसके कुछ देर बाद ही युवक को एक अंजान नंबर से फोन आया। जिसमें 11 लाख रुपए की लॉटरी जितने पर कुछ प्रतिशत रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा ली गई। हल्द्वानी के पीलीकाठी निवासी एक व्यक्ति ने कुमाऊं साइबर क्राइम थाना में दी तहरीर में बताया कि उन्हें भारतीय डाक से एक लिफाफा…
देहरादून: होली के बाद देहरादून नगर निगम शहर में हाउस टैक्स वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अधिकतम राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ निगम हर वार्ड में विशेष कैंप लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने आठ टीमों का गठन किया है, जो बकायेदारों से सीधे संपर्क कर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेंगी। नगर निगम के अनुसार, रिमाइंडर और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं को अब अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। चेतावनी के 15 दिन के भीतर भी कर जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदार…
