Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
    • देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’
    • द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • बागेश्वर में मानवाधिकार आयोग की बैठक, मामलों की होगी सुनवाई
    • हरिद्वार: UKPSC ने लॉन्च किया ‘UKPSC मित्र’ ऐप, अब मोबाइल पर मिलेगी हर परीक्षा अपडेट
    • सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया
    • मसूरी-देहरादून रोड पर दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत
    • हरिद्वार में छापा, पाकिस्तान कनेक्शन वाले संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ी युवती गिरफ्तार
    • देहरादून में बढ़ती गर्मी से आग की घटनाओं में उछाल, 24 घंटे में 10 जगह लगी आग
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    • गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट
    • कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट
    उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

    दिनांक 29 मई, 2026 को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

    दिनांक 30 मई तथा 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 28, 2026
    Read More

    देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’

    May 28, 2026
    Read More

    द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

    May 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 28, 2026

    देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’

    May 28, 2026

    द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

    May 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?