नैनीताल। आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर नैनीताल ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पट्टे को निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने का आदेश जारी किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदराम को आवासीय पट्टे के उद्देश्य से भूमि आवंटित की गई थी। बाद में उनके वारिसान—रोहित कुमार, दिनेश कुमार एवं संतोष कुमार, निवासी छड़ा मझेड़ा कैंची धाम—द्वारा उक्त 0.008 हेक्टेयर भूमि पर रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि का उपयोग आवासीय प्रयोजन के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जो पट्टे की शर्तों के विपरीत है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने इसे पट्टा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए प्रश्नगत पट्टे को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। साथ ही, संबंधित भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई को नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
Tuesday, June 30

