Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में भूमि व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव: जमीन खरीद-बिक्री होगी पेपरलेस, रिकॉर्ड होंगे पूरी तरह डिजिटल
    • अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल: हरियाणा से आए दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को मौत के घाट उतारा
    • देहरादून में रफ्तार का कहर: सिटी बस ने एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल
    • Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता
    • मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
    • ड्यूटी निभाकर घर लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी का सड़क हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक
    • कर्णप्रयाग सिख श्रद्धालु विवाद: दोनों FIR की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, पुलिस के कथित आचरण की करेंगे DIG जांच
    • मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी
    • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
    • नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता
    उत्तराखंड

    Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Badrinath Dham Helang Marwari Bypass 2027: बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही हेलंग-मारवाड़ी बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे बदरीनाथ की दूरी 33 किलो मीटर से कम हो जाएगी। ऐसे में ज्योतिर्मठ के जाम के साथ ही सेना और बदरीनाथ जाने वाले लोगों के लिए ये राहत की खबर है।

    बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किलोमीटर तक होगी कम Badrinath Dham Helang Marwari Bypass 2027

    दरअसल ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का काम तेजी से चल रहा है। हेलंग-मारवाड़ी बाईपास 2027 तक तैयार हो जाएगा। 6.5 किलोमीटर लंबे इस बाईपास से बदरीनाथ धाम की दूरी करीब 33 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी के बीच लगने वाले लंबे जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।

    6.5 किलोमीटर लंबा बाईपास

    जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। समय के अंदर इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान की बात करें तो इस वक्त हिल कटिंग के साथ प्रथम चरण का डामरीकरण कार्य चल रहा है। पांच किलोमीटर तक पहाड़ी कटान का काम पूरा हो गया है।

    Helang Marwari Bypass से सुगम होगी यात्रा

    बताते चलें कि ये बाईपास हेलंग से शुरू होगा और ज्योतिर्मठ से 13 किलोमीटर पहले मारवाड़ी पुल तक जाएगा। तय समय पर अगर ये पूरा हो जाएगा तो बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और भी ज्यादा सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।

    डबल लेन डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा

    बीआरओ अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण और डबल लेन डामरीकरण का कार्य चल रहा है। अभी की बात करें तो पहला डामर लेयर बिछ रहा है। जब पूरी सड़क तैयार हो जाएगी तब अंतिम डामरीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत एक बड़े और दो छोटे मोटल पुलों को भी बनाया जा रहा है। साथ ही बारिश के पानी की निकासी और सड़क को मजबूत बनाने के लिए कई जगह कल्वर्ट भी बनाए जा रहे हैं।

    रणनीतिक रूप से भी बाईपास जरूरी

    ये बाईपास सड़क रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बनने से चीन सीमा के पास तैनात सेना को भारी वाहन और सैन्य उपकरण पहुंचाने में आसानी होगी। अभी हेलंग से ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी तक का हाईवे काफी संकरा है, जिससे सेना को भारी सामान और उपकरण सीमा तक ले जाने में दिक्कत होती है।

    सेना ने रखा था इस बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव

    आपको बता दें कि इस बाईपास का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सामने सेना द्वारा रखा गया था। सेना की माने तो इस रास्ते के निर्माण से चीन सीमा इलाके तक पहुंचने में आसानी होगी। परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये रास्ता केवल श्रद्धालुओं के लिए नहीं  बल्कि स्थानीय लोगों और सेना के लिए भी कारगर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में भूमि व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव: जमीन खरीद-बिक्री होगी पेपरलेस, रिकॉर्ड होंगे पूरी तरह डिजिटल

    June 23, 2026
    Read More

    अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल: हरियाणा से आए दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को मौत के घाट उतारा

    June 23, 2026
    Read More

    देहरादून में रफ्तार का कहर: सिटी बस ने एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

    June 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में भूमि व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव: जमीन खरीद-बिक्री होगी पेपरलेस, रिकॉर्ड होंगे पूरी तरह डिजिटल

    June 23, 2026

    अल्मोड़ा में रिश्तों का कत्ल: हरियाणा से आए दामाद ने धारदार हथियार से ससुर को मौत के घाट उतारा

    June 23, 2026

    देहरादून में रफ्तार का कहर: सिटी बस ने एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

    June 23, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?