देहरादून: मसूरी करोड पर हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया।
सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। रेस्क्यू के दौरान पता चला कि वाहन में एक और युवक सवार था। एसडीआरएफ टीम ने जब गहन सर्चिंग अभियान चलाया तो पाया कि तीसरा युवक चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है। वहीं वाहन भी खाई में बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है, जिससे रेस्क्यू कार्य और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन मंगवाई जा रही है। एसडीआरएफ टीम मौके पर डटी हुई है और तीसरे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
- पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
- सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
- CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
- उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
Friday, August 14


