Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
    • जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
    • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
    • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
    • मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
    • डोईवाला में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद
    • कौथिग 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
    • उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40 हजार रुपये करने की तैयारी, शासन को भेजा प्रस्ताव
    • गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव : मुख्यमंत्री धामी
    Monday, November 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»MDDA»अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
    MDDA उत्तराखंड देहरादून

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    डोईवाला में पांच स्थानों पर 60 से 65 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई

    देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने डोईवाला क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर करीब 60 से 65 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किए जाने पर दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

    डोईवाला में पांच स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    एमडीडीए की टीम ने डोईवाला क्षेत्र के घिसरपट्टी, बुल्लावाला मार्ग, कुड़कावाला और काम्बोज कॉलोनी सहित पांच स्थानों पर अभियान चलाया। जांच में इन स्थानों पर बिना स्वीकृत ले-आउट और आवश्यक अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग विकसित किए जाने का मामला सामने आया।

    कार्रवाई के दौरान घिसरपट्टी में राजू, बाबू, रोशन और मुकुल तोमर की ओर से करीब 15 से 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, बुल्लावाला मार्ग पर कुड़कावाला स्थित बीएसएफ हाउस के निकट इमरान एवं अन्य की करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

    इसी क्रम में भगत सिंह कॉलोनी, गली नंबर-6, बुल्लावाला में बलदेव सिंह की करीब पांच बीघा भूमि और काम्बोज कॉलोनी में नत्थी सिंह, यशपाल, हेमंत पंचोली एवं अन्य की करीब 30 से 35 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया।

    मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर दो प्रतिष्ठान सील

    अवैध प्लॉटिंग के साथ ही एमडीडीए ने नियमों के विपरीत किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर भी कार्रवाई की। मैगी प्वाइंट में जगदीश चौहान की ओर से किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया। इसके अलावा पुरुकुल रोड स्थित ईडन वेलनेस एंड हॉस्पिटेलिटी में संजीव बोहरा की ओर से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

    सुनियोजित विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता : बंशीधर तिवारी

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। अवैध प्लॉटिंग और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि पर प्लॉटिंग विकसित करने से पहले ले-आउट स्वीकृत कराना और निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

    उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी जमीन या भूखंड की खरीदारी करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति, स्वीकृत ले-आउट और संबंधित विभागों से प्राप्त आवश्यक अनुमतियों की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मोहन सिंह बर्निया

    एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। शिकायतों और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना अनुमति प्लॉटिंग विकसित करने और स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

    November 2, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

    November 2, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी

    November 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी

    November 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?