एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस की कार्रवाई, केशवपुरी बस्ती से 40 वर्षीय महिला को किया गिरफ्तार
देहरादून। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं अभियान के तहत केशवपुरी बस्ती, डोईवाला में कार्रवाई करते हुए सुलेखा (40 वर्ष), पत्नी दिनेश साहनी, निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मुकदमा अपराध संख्या 340/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विपिन खण्डूरी
- हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी
- हेड कांस्टेबल सुधीर सैनी
- कांस्टेबल रविन्द्र टम्टा
- कांस्टेबल वीर सिंह
- महिला कांस्टेबल गार्गी

