Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी
    • सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव
    • विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का समापन, 80 संस्थानों के 1,100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
    • हल्द्वानी में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 5 तोला सोना और 2.30 लाख रुपये बरामद
    • विकासनगर में खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
    • संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें : मुख्यमंत्री धामी, अभियोजन विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं
    • देहरादून में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, छह प्रतिष्ठान सील
    • उत्तराखंड में SI के 200 पदों पर भर्ती शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन
    • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 17 अधिकारियों के विभाग बदले
    • मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।
    Thursday, November 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव
    उत्तराखंड देहरादून

    सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड में सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए शासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वित्तीय और भौतिक प्रगति में तेजी लाने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी को डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में तैनात करने के निर्देश भी दिए।

    समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं के तहत विकसित होने वाले जलाशयों तथा आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना जरूरी है।

    मार्च 2027 तक पूरा करना होगा जमरानी बांध का कॉफर डैम

    जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कॉफर डैम का निर्माण मार्च 2027 तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए दोनों परियोजनाओं के फोटोग्राफ और वीडियो नियमित रूप से स्टेट प्रगति पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।

    इसके अलावा कंक्रीटिंग और उत्खनन (एक्सकैवेशन) कार्यों की समयसीमा स्पष्ट करते हुए विस्तृत पीईआरटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उत्खनन कार्य की दिनवार प्रगति और निर्धारित समयसीमा का विवरण आगामी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया।

    सौंग बांध के कार्य मार्च तक लक्ष्य के अनुरूप पूरे करने के निर्देश

    सौंग बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनर्वास से जुड़े कार्यों के लिए पहले से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही, परियोजनाओं की संशोधित लागत (रिवाइज्ड कॉस्ट) का अनुमोदन एक ही बार में प्राप्त करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं समय से पूरी करने को कहा।

    मुख्य सचिव ने केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) सहित संबंधित संस्थाओं से आवश्यक परीक्षण और अनुमोदन की प्रक्रिया भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों में बाद में किसी तरह की देरी न हो।

    सौंग बांध परियोजना की भौतिक प्रगति 21 प्रतिशत

    सौंग बांध परियोजना के तहत 130.60 मीटर ऊंचे बांध और सहायक संरचनाओं का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही 150 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और करीब 88 किलोमीटर लंबी फीडर मेन भी बनाई जाएगी। परियोजना को पर्यावरणीय, वन एवं तकनीकी स्वीकृतियां नवंबर 2024 तक मिल चुकी हैं।

    मार्च 2024 में विशेष सहायता योजना (SASCI) के अंतर्गत परियोजना की शेष लागत 2,491.96 करोड़ रुपये के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। मुख्य बांध का निर्माण नवंबर 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

    परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक क्रमशः 88 करोड़, 140 करोड़ और 173 करोड़ रुपये की धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग किया गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपलब्ध 39.60 करोड़ रुपये की धनराशि भी पूरी तरह खर्च की जा चुकी है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 30 प्रतिशत भौतिक प्रगति के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 21 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

    जमरानी बांध परियोजना का 84 प्रतिशत पुनर्वास कार्य पूरा

    जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों में भी प्रगति दर्ज की गई है। परियोजना के तहत कार्यालय भवन, आवासीय भवन, कॉलोनियों और सर्विस रोड सहित आधारभूत ढांचे का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, डायवर्जन टनल का 80 प्रतिशत, क्रशिंग, बैचिंग एवं मिक्सिंग प्लांट की स्थापना का 75 प्रतिशत, कॉफर डैम का 50 प्रतिशत और स्ट्रिपिंग फाउंडेशन एवं एबटमेंट का 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

    परियोजना के अंतर्गत 21.25 किलोमीटर नई नहर के निर्माण तथा 40.82 किलोमीटर नहर के रीमॉडलिंग एवं नवीनीकरण कार्य की कुल प्रगति 32.46 प्रतिशत है। इसके अलावा परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का 84 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जमरानी बांध का निर्माण जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी

    November 26, 2026
    Read More

    हल्द्वानी में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 5 तोला सोना और 2.30 लाख रुपये बरामद

    November 26, 2026
    Read More

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का समापन, 80 संस्थानों के 1,100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    November 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी

    November 26, 2026

    सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव

    November 26, 2026

    हल्द्वानी में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 5 तोला सोना और 2.30 लाख रुपये बरामद

    November 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?