Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान
    • सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी
    • सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव
    • विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का समापन, 80 संस्थानों के 1,100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
    • हल्द्वानी में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 5 तोला सोना और 2.30 लाख रुपये बरामद
    • विकासनगर में खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
    • संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें : मुख्यमंत्री धामी, अभियोजन विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं
    • देहरादून में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, छह प्रतिष्ठान सील
    • उत्तराखंड में SI के 200 पदों पर भर्ती शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन
    • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 17 अधिकारियों के विभाग बदले
    Thursday, November 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें : मुख्यमंत्री धामी, अभियोजन विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं
    उत्तराखंड देहरादून

    संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें : मुख्यमंत्री धामी, अभियोजन विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 26, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों का आधार है। संविधान दिवस हमें इसके आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अभियोजन विभाग के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों के संचालन के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    12 विभूतियों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एस.सी. बिरमानी और गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट और सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन भी किया।

    न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है अभियोजन सेवा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, तथ्यों को न्यायालय के समक्ष स्पष्ट एवं निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष को मजबूती से रखना अभियोजन अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, विधिक दक्षता और निष्पक्षता से न्याय व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों का विश्वास मजबूत होता है।

    भारतीय संस्कृति में न्याय और सत्य को सर्वोच्च स्थान दिए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने महाभारत की विदुर नीति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की प्रतिष्ठा तभी कायम रहती है, जब उसके केंद्र में सत्य, न्याय और निष्पक्षता हो। यही सिद्धांत हमारी न्याय व्यवस्था का आधार भी हैं।

    नए आपराधिक कानूनों से न्याय व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन देश के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। वर्ष 1979 में 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, जबकि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। औपनिवेशिक दौर के कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। ये स्वतंत्रता के बाद आपराधिक न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े सुधारों में शामिल हैं। नए कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे अभियोजन अधिकारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

    डिजिटल न्यायालयों और ई-फाइलिंग सुविधाओं का हो रहा विस्तार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नए न्यायालय भवनों का निर्माण करने के साथ पुराने भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी न्याय प्राप्त करने में आसानी हो रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जाए और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज स्थापित रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दिशा में अभियोजन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

    कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन ए.पी. अंशुमान सहित अभियोजन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

    November 26, 2026
    Read More

    सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी

    November 26, 2026
    Read More

    सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव

    November 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

    November 26, 2026

    सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, रैन बसेरे की बदहाली देख जताई नाराजगी

    November 26, 2026

    सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य: मुख्य सचिव

    November 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?