देहरादून: गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज सदन में बजट पर चर्चा के साथ कई विभागों के बजट पारित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही आज विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है और सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना भी जताई जा रही है.
गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 का आज पांचवां दिन है. आज का दिन सत्र के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा होगी और विभागवार बजट को पारित करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज सदन में विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है. विनियोग विधेयक पारित होने के बाद सरकार को बजट के तहत विभिन्न विभागों में धन खर्च करने की औपचारिक अनुमति मिल जाती है.
ऐसे में आज का दिन सरकार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं विपक्ष भी आज सरकार को घेरने की तैयारी में है. विपक्ष सदन में नियम 310 के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर सकता है. विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए. माना जा रहा है कि विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा, जिसको लेकर आज सदन में हंगामे के आसार भी बने हुए हैं.
ऐसे में आज का दिन विधानसभा सत्र के दौरान काफी गरमागरमी रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यदि सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो जाती है तो आज ही विधानसभा सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है. इसलिए सत्र का आज का दिन राजनीतिक और विधायी दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर दिखाई दे रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत
- उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार
- हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम
- यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा
- देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय
- ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
- देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार
- डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
- मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Thursday, July 2

