Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नौकरशाही की निष्पक्षता और जवाबदेही पर दिया जोर
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित
    • श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात
    • महापौर श्री शम्भू पासवान ने आवास विकास की गली नंबर-03 में 11 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
    • उत्तराखण्ड पुलिस को मिला नया गौरवशाली स्वरूप, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण
    • हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
    • बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत, पायलट समेत छह की गई जान; कई परिवारों में पसरा मातम
    • उत्तराखंड: रामनगर के पूछड़ी में चला धामी सरकार का बुलडोजर, 14 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
    • बिना नक्शे निर्माण पड़ा भारी! देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन, सात जगह जड़ी सील
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    उत्तराखंड देहरादून

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ के खैरना बैराज पेयजल प्रोजेक्ट को अनुमोदन

    मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों, बागेश्वर में सर्किट हाउस निर्माण, कैंची धाम बाईपास मार्ग और कुंभ मेला-2027 की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं सिंचाई से संबंधित परियोजनाओं सहित विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के समक्ष कुल आठ प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें से पांच प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन प्रस्तावों को आवश्यक समीक्षा एवं परीक्षण के लिए आरक्षित रखा गया।

    परियोजनाओं की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और समयबद्ध क्रियान्वयन पर मुख्य सचिव के निर्देश

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना को तैयार करते समय उसके सभी चरणों और विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन सुनिश्चित किया जाए। परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी, भू-वैज्ञानिक, वित्तीय एवं प्रशासनिक सहमतियां समय से प्राप्त कर ली जाएं, ताकि स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के दौरान अनावश्यक विलंब न हो।

    उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की अनुमानित लागत निर्धारित करते समय वित्तीय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रस्तावों के विलंबित होने से परियोजनाओं की लागत में अनावश्यक वृद्धि न हो।

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर परियोजनाओं की लागत में वृद्धि के लिए दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि किसी अपरिहार्य कारण से लागत में वृद्धि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है, तो उसमें लागत बढ़ने के प्रासंगिक कारणों के साथ संबंधित पक्षों की सहमति एवं आवश्यक अनुमोदन स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएं।

    उन्होंने परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन को भी महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि सत्यापन निर्धारित स्तर के सक्षम अधिकारियों एवं संबंधित अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही कराया जाए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

    सहसपुर और नैनीताल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी

    बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित सिंचाई विभाग की सहसपुर स्थित ₹326.64 करोड़ की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय परियोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।

    इसके अतिरिक्त नैनीताल जनपद में ₹382.40 करोड़ की खैरना बैराज पेयजल परियोजना को भी व्यय वित्त समिति की स्वीकृति मिली। दोनों परियोजनाएं क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

    सिंचाई विभाग की मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत स्यूंसी झील निर्माण परियोजना तथा रुद्रप्रयाग शहर के मास्टर प्लान फेज-1 से संबंधित परियोजना की समीक्षा के निर्देश दिए गए।

    रुद्रप्रयाग मास्टर प्लान के संबंध में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्रेनेज प्लान तैयार करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी किसी भी स्थिति में सीधे नदी में प्रवाहित न हो। इसके लिए प्रभावी जल निकासी एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    बागेश्वर में सर्किट हाउस निर्माण को अनुमोदन

    बैठक में राज्य संपत्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में ₹13.15 करोड़ की लागत से सर्किट हाउस निर्माण कार्य को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस परियोजना से जनपद में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

    कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मंजूरी

    लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखंड बेतालघाट में दुनिघाट से रातिघाट (पाडली) तक श्री कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹21.81 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

    यह कार्य क्षेत्र में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

    कुंभ मेला-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत

    बैठक में शहरी विकास विभाग एवं नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 के लिए कंप्रिहेंसिव डेवलपमेंट ऑफ मैनपावर फॉर इंटीग्रेटेड सैनिटेशन ऑपरेशन से संबंधित ₹25 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

    मुख्य सचिव ने कुंभ मेला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों तथा स्वच्छता कार्यों में नियोजित कार्मिकों के सत्यापन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बायोमेट्रिक सत्यापन सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए, ताकि एजेंसियों एवं कार्मिकों की वास्तविक उपस्थिति और तैनाती का सटीक आकलन किया जा सके।

    उन्होंने निर्देश दिए कि सत्यापन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक जांच के उपरांत ही संबंधित एजेंसियों एवं कार्मिकों को भुगतान किया जाए। इससे कुंभ मेला-2027 के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

    बैठक में पर्यटन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित श्री केदारनाथ धाम में समग्र आधारभूत संरचना, सबस्टेशन पैनल एवं अन्य कार्यों के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव को आवश्यक समीक्षा के लिए आरक्षित रखा गया।

    मुख्य सचिव ने दोनों विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना की बढ़ी हुई अतिरिक्त लागत का विस्तृत सत्यापन किया जाए। लागत वृद्धि के कारणों, कार्यों की वास्तविक आवश्यकता तथा अन्य संबंधित पहलुओं का परीक्षण करने के बाद संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि परियोजना के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जा सके।

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन में वित्तीय अनुशासन, तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वीकृत परियोजनाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में आम जनता तक पहुंचे।

    बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, नियोजन विभाग के श्रीधर बाबू addanki सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नौकरशाही की निष्पक्षता और जवाबदेही पर दिया जोर

    October 31, 2026
    Read More

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

    October 31, 2026
    Read More

    श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात

    October 31, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नौकरशाही की निष्पक्षता और जवाबदेही पर दिया जोर

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

    October 31, 2026

    श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात

    October 31, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?