Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी
    • केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई हवाई रेकी
    • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
    • देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल
    • सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नौकरशाही की निष्पक्षता और जवाबदेही पर दिया जोर
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित
    • श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात
    • महापौर श्री शम्भू पासवान ने आवास विकास की गली नंबर-03 में 11 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
    • उत्तराखण्ड पुलिस को मिला नया गौरवशाली स्वरूप, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण
    • हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात
    उत्तराखंड

    श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    करीब नौ साल बाद श्रीनगर में फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि और पर्यावरण मित्रों को हेल्थ एवं हाइजीन किट वितरित

    श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को श्रीनगर पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीयंत्र टापू में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्रीनगर क्षेत्र को 9.13 करोड़ रुपये की 9 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही नगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ पहल के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 2,01,530 रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया। इसके अलावा 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    नौ साल बाद श्रीनगर में शुरू हुई सिटी बस सेवा

    कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण श्रीनगर में सिटी बस सेवा का शुभारंभ रहा। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस में सभी पार्षद भी मौजूद रहे। सिटी बस सेवा शुरू होने से नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

    स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से श्रीनगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा शहरी विकास को नई मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और विकास का लाभ आम नागरिक तक पहुंचाना है।

    चारधाम यात्रा और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को विकास की नई दिशा दे रही हैं। चारधाम यात्रा मार्ग को ऑल वेदर रोड से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिसका श्रीनगर को भी लाभ मिल रहा है। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस रेल मार्ग पर श्रीनगर में भी स्टेशन प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापारियों, पर्यटन कारोबारियों और क्षेत्र के निवासियों को मिल रहा है। पौड़ी जनपद में भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

    सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

    मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी थी। उनका संकल्प एक ऐसे सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना था, जहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोपरि हो तथा राष्ट्रहित प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य हो।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

    बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बच्चों के साथ उनका आत्मीय संवाद भी चर्चा का विषय रहा। कॉलेज गेट के समीप विद्यार्थियों को देखकर मुख्यमंत्री अपने प्रोटोकॉल से हटकर वाहन से नीचे उतरे और उनके बीच पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, विधायक भरत चौधरी, महापौर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

    November 1, 2026
    Read More

    केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई हवाई रेकी

    November 1, 2026
    Read More

    एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

    November 1, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

    November 1, 2026

    केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई हवाई रेकी

    November 1, 2026

    एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

    November 1, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?