देहरादून: राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बाइक पर पिता पुत्र सवार थे। हादसे में पिता रोहित फिलिप (42) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनूप (27) जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य घायलों को भी दून अस्पताल ले जाए जाने की सूचना है।
वहीं, कुछ अन्य को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार एक घर मे जा घुसी। परिसर में खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा चालक को पकड़ लिया। जिसका नाम गुनीत सिंह बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
- मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
- वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
- 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
- ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
- 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
- मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
Tuesday, September 29


