Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
    • डोईवाला में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद
    • कौथिग 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
    • उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40 हजार रुपये करने की तैयारी, शासन को भेजा प्रस्ताव
    • गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव : मुख्यमंत्री धामी
    • देहरादून कैंट से नवीन बिष्ट होंगे आप के प्रत्याशी, महेंद्र यादव ने की घोषणा
    • हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में 2 नवंबर से सभी विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी परामर्श सेवा निःशुल्क
    • महापौर सौरभ थपलियाल ने वार्ड-66 रायपुर का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की समस्या के समाधान के दिए निर्देश
    • सरकारी अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मिलेंगे डॉक्टर
    • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
    Monday, November 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी होगी वृद्धि; आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

    देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने और खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता जिले को मिलने वाली मुख्यमंत्री कप की धनराशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी ऐलान किया।

    शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री खेल क्लबों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।

    आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

    मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला में युवा केंद्र से लगी खाली भूमि युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने की घोषणा की। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं, पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां भी दी जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बढ़ेगी पुरस्कार राशि

    मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के विभिन्न स्तरों पर खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा।

    विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 700, 500 और 400 रुपये निर्धारित किए जाएंगे। संसदीय क्षेत्र स्तर पर यह राशि क्रमशः 1000, 800 और 600 रुपये होगी। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये किया जाएगा।

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का दिया संदेश

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।

    उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा खेल और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

    November 2, 2026
    Read More

    डोईवाला में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद

    November 2, 2026
    Read More

    कौथिग 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

    November 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

    November 2, 2026

    डोईवाला में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद

    November 2, 2026

    कौथिग 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

    November 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?