देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घटना 23 मार्च की रात की है, जब कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर पुलिस को केहरी गांव में युवकों के बीच मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि झगड़े में दिव्यांशु जाटराना (22) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) प्रेमनगर ले गए थे। युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान परिजनों को भी सूचना दी गई। हालांकि, इलाज के दौरान देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 61(2), 103(1) और 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच कॉलेज में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हो गई।
पुलिस ने इस मामले में तीन छात्रों—युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा—को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी अलग-अलग राज्यों से आकर देहरादून में पढ़ाई कर रहे थे और प्रेमनगर क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
- पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
- सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
- CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
- उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
Friday, August 14


