Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे
    • उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
    • ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी
    • बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    • हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी
    • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेगी बड़ी भर्ती, 2364 पदों पर होगी नियुक्ति
    • उत्तराखंड में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत,चार घायल
    • चमोली में बड़ा सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो कारें
    • हल्द्वानी: शिफ्ट खत्म कर बस की ओर जा रही थी 21 वर्षीय युवती, अचानक सड़क पर गिरी और हो गई मौत
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    उत्तराखंड

    बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी/रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में एक बुटीक की दुकान से करीब 10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं,ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र के बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया. जिसमें तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है गया है.

    10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद: काठगोदाम पुलिस, एएनटीएफ और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की. पुलिस टीम ने देवखड़ी इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक दुकान पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान दो तस्करों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने मौके से प्रवीण आर्या निवासी देवखंडी हल्द्वानी और बलवंत सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर को गिरफ्तार किया है.

    पूछताछ में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर नैनीताल जिले में सप्लाई की जानी थी. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया दुकान की आड़ पर चरस का काला कारोबार किया जा रहा था. जिस पर एक्शन हुआ है.

    किच्छा में हुई बड़ी चोरी का खुलासा: किच्छा क्षेत्र में बंद मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

    घटना 19 अप्रैल की रात की है, जब थाना किच्छा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया. बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए थे. मामले में 20 अप्रैल को पीड़ित राजेन्द्र कुमार गोयल की तहरीर पर थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल विशेष पुलिस टीमों का गठन किया. पुलिस ने किच्छा, रुद्रपुर, बहेड़ी, बरेली, रामपुर और सितारगंज क्षेत्रों के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले.

    9 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सितारगंज के केशवनगर इलाके में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपियों में दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से 389 ग्राम सोने के आभूषण, 3 किलो 417 ग्राम चांदी के आभूषण, 3 लाख 485 रुपये नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चोरी में प्रयुक्त आला नकब, एक काली एफजेड यामाहा मोटरसाइकिल, बैग, शर्ट और तौलिया बरामद किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे

    May 11, 2026
    Read More

    उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

    May 11, 2026
    Read More

    ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी

    May 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पिता की वर्दी का किया दुरुपयोग: नशे में वाहन चलाते हुए मसूरी पुलिस के चढ़ा हत्थे

    May 11, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

    May 11, 2026

    बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    May 10, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?