ऋषिकेश, 19 मार्च। राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबंधी समस्या के चलते बीते दिन एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर बताई जा रही है।
महाराज को एहतियातन आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जरूरी वायटल्स सामान्य हैं।
सीएम धामी ने लिया जायजा
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एम्स पहुंचे और सतपाल महाराज का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंत्री जी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महाराज से बातचीत भी की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती सहित स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डॉक्टरों का बयान
संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री के अनुसार, महाराज को हल्का निमोनिया है, लेकिन उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
फिलहाल राहत की खबर
डॉक्टरों की निगरानी में सतपाल महाराज का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
- पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
- सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
- CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
- उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
Friday, August 14


