Author: Aarogya Ganga

UKPSC Recruitment Update: राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन…

Read More

नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने अपनाया कड़ा रुख पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अभियोग हुआ दर्ज कहा कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०  द्वारा  कड़ा रुख अपनाया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही  की जा रही है। रिजर्व पुलिस…

Read More

पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अन्तर्गत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गो को भी मिली स्वीकृति पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 26 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात दी। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में जल्दी ही विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा की। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं…

Read More

जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउण्ड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार के संचालन को आई०एस०बी०टी०, देहरादून के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। शहर में जाम का सबब बन चुके यातायात व्यवस्था का दम घोटने वाले संडे बाजार को जिलाधिकारी ने स्थानांतरित करने के आदेश आदेश दिए है। बुजुर्गों, बच्चों तथा आकस्मिक सेवाओं के लिए के फलस्वरूप जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए बाजार को अनयंत्र स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया है। रेंजर्स ग्राउण्ड में प्रत्येक रविवार…

Read More

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है। एसएसपी अजय सिंह ने…

Read More

दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा व नए वर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्हें पार्किंग, बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अत्यधिक ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर, शीतकालीन यात्रा व नववर्ष व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Read More

 नैनीताल के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह को शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जाते समय तेंदुआ घर के पास से उठा ले गया। महिला के देवर ने तेंदुए को भाभी को ले जाते हुए देख शोर मचाने के साथ पत्थर मारकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की। लेकिन तेंदुआ हेमा को लेकर जंगल की तरफ भाग निकला। हेमा के परिजनों और ग्रामीणों की ओर से जंगल में खोजबीन की जा रही है लेकिन महिला का अभी कहीं पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने…

Read More

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल स्थित शत्रु संपत्ति में कार पार्किंग निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. अब इस भूमि पर करीब 600 गाड़ियों के लिए कर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. जिससे आने वाले समय में नैनीताल में कर पार्किंग की समस्या का समाधान होगा. साथ ही मेट्रोपोल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और एलिवेटेड सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा नैनीताल शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यहां देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, उनको यहां पर पार्किंग समेत अन्य सुविधा न होने से दिक्कतों का सामना…

Read More

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने से शुक्रवार को शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भीषण शीत दिवस रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसका…

Read More

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की हालत बेहद गंभीर है। अभी वह वेंटिलेटर पर है। एम्स के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि बुधवार रात ऑपरेशन कर उसके सीने से दो गोलियां निकाली गई थीं, डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात विनय त्यागी पर लक्सर में हुए कातिलाना हमले के बाद उनकी बेटी तनवी भारद्वाज ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि हमले के दौरान सिपाही कार से निकलकर बाहर गए और पिता को अंदर छोड़ दिया। राइफल उठाई, लेकिन फिर…

Read More

हरिद्वार लक्सर गोलीकांड में पुलिस ने सफलता पाई : फायरिंग करने वाले आरोपी सनी यादव और विनय को किया गिरफ्तार एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने खानपुर के जंगलों से धर दबोचा। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में…

Read More

सीएम ने लेखक गांव में अटल स्मृति व्याख्यान माला में प्रतिभाग किया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लेखक गॉव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल प्रेक्षाग्रह का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देने वाले हमारे श्रद्धेय अटल ही थे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके  विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और…

Read More

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में खिलाड़ियों का किया मार्गदर्शन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को तिब्बती मार्केट, देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सासंद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता टीम को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिखाया कि…

Read More

आज के समय में सोशल मीडिया का नशा हर एक व्यक्ति के ऊपर सर चढ़कर बोल रहा है जहां आज मोबाइल इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गया है वही इस सोशल मीडिया या अपने मोबाइल की वजह से न जाने कितने मामले सामने आते हैं जिनकी वजह से न जाने कितनी जिंदगी बर्बाद हो रही है लेकिन अब की बार लापरवाही का कैसा मामला पुलिस विभाग का सामने आ रहा है जहां पर पुलिसकर्मी के द्वारा सोशल मीडिया पर रेल देखते-देखते आंख लग गई और इलाज के दौरान आरोपी उनकी चुंगल से फरार हो गया उत्तर प्रदेश…

Read More

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन सतपुली झील बैराज का निरिक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात श्री महाराज ने कहा कि सतपुली झील के निर्माण से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। झील में जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मांग है कि भविष्य में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात के दबाव को देखते हुए सतपुली बैराज से ट्रैफिक को डाइवर्ट किए जाने की योजना पर…

Read More

जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति…

Read More