Author: Aarogya Ganga

अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैण-विनायक रोड पर एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस पहाड़ क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच से अधिक यात्रियों की मौत की सूचना है. बस के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य…

Read More

पहली किश्त के रूप में रू. 4 लाख 12 हजार 5 सौ का चैक भेजा गया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के…

Read More

Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 30-31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत,…

Read More

रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई मजदूर की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. दो पक्षों में जमीनी विवाद में चली गोलियों से मजदूर की मौत मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया है. जिसके बाद…

Read More

देहरादून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हाल ही में पांच-छह कुत्तों ने एक महिला बीना कनौजिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम ने एबीसी सेंटर की क्षमता बढ़ाने और शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का आश्वासन दिया है। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर बनी हुई है। देहरादून: दून में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों की दहशत बनी हुई है। गलियों में…

Read More

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 01:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार अन्तर्गत कहीं-कहीं शीत दिवस तथा घना कोहरा की स्थिति रहने की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है। वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश…

Read More

आज आईएसबीटी, देहरादून परिसर में वाहन संख्या UK07 CD 5732 (ट्रक) ने एक साइकील सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक के पहिये के नीचे आने से साइकिल सवार व्यक्ति के सर को कुचल दिया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के उपरांत वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना स्थल के पास मौजूद आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी – अनुराधा पंत अपनी टीम के साथ मौजूद थी घटना की सुचना मिलते हीं सचल दल टीम ने तत्काल ट्रक की खोजबीन शुरू कर दीं काफी ढूंढने के बाद ट्रक करीब एक किलोमीटर…

Read More

SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात, 33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर उन्हें नव वर्ष की सौगात दी गई। माह नवम्बर से दिसम्बर तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाईल फोन बरामद…

Read More

ऋषिकेश।सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत के डिग्री कॉलेजों में चल रही शास्त्री/बीए और आचार्य / एम ए की सेमेस्टर परीक्षाओं का विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल प्रातः 10:30 बजे जयराम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे वहां पर चल रही शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से उनकी परेशानी के बारे में भी पूछा और फिर परीक्षा संबंधी अभिलेखों की सघन जांच करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। संपर्क…

Read More

देहरादून दिनांक 29 दिसम्बर 2025, (सूवि), जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत ओएनजीसी तेल भवन एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 टेबल एवं चेयर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जनपद में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्ट्स, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।…

Read More

आज दिनांक – 29/12/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश नेगी जी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत दिनेश सिंह नेगी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री…

Read More

देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय का भरोसा दिलाया। सीएम धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की…

Read More

हल्द्वानी।: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जो कि अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे संभव है। जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी…

Read More

आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के अनुसार  शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट…

Read More

चमोली के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू हो गया। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक अनिल नौटियाल कार्यक्रम में मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचेंगे। मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी मौजूद हैं। राज्यस्तरीय कृषि मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी हैं। यहां मैदान में जहां पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती दिखेगी। वहीं बागवानी के भी दर्शन होंगे। एक हिस्से में पहाड़…

Read More

बादाम और अखरोट दो सबसे पॉपुलर फूड हैं. दोनों के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं और ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. हालांकि, दोनों की अपनी-अपनी खासियतें हैं. इन्हें भिगोने से इनके फायदे दोगुने हो जाते हैं. भिगोने से इनमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है. इन्हें दिल और दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए भी अच्छा माना जाता है. अखरोट रेगुलर खाने से दिमाग को फायदा होता है, जबकि बादाम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लेकिन इन दोनों में से ज़्यादा हेल्दी कौन सा है?…

Read More