Author: Aarogya Ganga

जिन मतदाताओं की उम्र 38 साल या उससे अधिक है, उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है. इसके तहत प्रदेश भर में बीएलओ आउटरेज अभियान चलाया जा रहा है. वर्तमान समय तक प्रदेश में 65 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. ऐसे में उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश में चल रहे बीएलओ आउटरीच अभियान को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से…

Read More

भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे हुई थी। सेलापानी के पास विनायक–भिकियासैंण मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भारी भरकम छूट दी जाएगी. इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार गैर परिवहन और परिवहन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन के समय मोटर व्हीकल टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है. हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग…

Read More

देहरादून में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों, महिला और उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने जिम पहुंचकर आरोपी जिम ट्रेनर की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के चंद्रमणि चौक स्थित फिट एंड फाइन जिम का है। बताया जा रहा है कि इस जिम को नदीम नाम का युवक किराए पर संचालित करता है और वही जिम में ट्रेनर के…

Read More

अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। मेरधूरा–सत्यों मोटर मार्ग के समीप कपास वन पंचायत के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। शाम करीब सवा पांच बजे…

Read More

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर…

Read More

उत्तराखंड। चमोली जिले में स्थित विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) परियोजना की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, इससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिफ्ट बदल रही थी. प्रोजेक्ट साइट पर चलने वाली इंटर्नल ट्रांसपोर्ट ट्रेनों में मजदूर सवार थे. इसी दौरान किसी कारण से दो लोको ट्रेनें सुरंग के भीतर टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर खड़े और बैठे…

Read More

संप्रेक्षक चुने गए विजय को एक पैनल राजनीतिक समीकरण से खुलकर समर्थन नहीं कर पाया और मूल पैनल ने पदाधिकारी के रूप में नहीं किया था स्वीकार उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रमुख पदों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने बेहद मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए। 394 सदस्यों (मताधिकार वाले) के प्रेस क्लब में करीब 360 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 91 प्रतिशत से…

Read More

देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। होटलों-दुकानों को सजाया गया है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज देने की तैयारी है। साथ ही मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था भी की गई है। सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर…

Read More

यमकेश्व (पौड़ी) जनपद के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत शीला काण्डई मोटर मार्ग पर बनने वाले 24 मीटर स्टील ट्रस सेतु के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने यमकेश्वर के अन्तर्गत शीला काण्डई मोटर मार्ग में 158.17 लाख (रुपये एक करोड़ अठावन लाख सत्रह हजार मात्र) की लागत से बनने वाले 24 मीटर स्टील ट्रस सेतु के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है। यमकेश्व क्षेत्र की जनता…

Read More

मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय : मुख्यमंत्री यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन गश्त एवं अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस प्रदेश में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति एवं शीतकालीन यात्रा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था के निर्देश 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि…

Read More

देहरादून में आईबीपीएस परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह पेपर देने पहुंचा युवक गिरफ्तार. पुलिस की पूछताछ में उगले कई राज. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने पटेल नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर आईबीपीएस की परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अब तक फर्जीवाड़ा कर 12 लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. पुलिस अनुसार रविवार को पटेल नगर स्थित आई क्रिएट सॉल्यूशन केंद्र में आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल-3 की परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान आईबीपीएस की डिवीजन हेड सोम बाला…

Read More

जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समस्त विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी भूमि, भवन, सड़कों, तालाबों, पार्कों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण और अभिलेखीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड शीघ्र तैयार करें। इसके अंतर्गत प्रत्येक परिसंपत्ति का पॉलीगॉन (सीमा निर्धारण) बनाकर उसे निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि परिसंपत्तियों की वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल और लोकेशन स्पष्ट रूप से दर्ज हो सके।…

Read More

उत्तराखंड की धामी सरकार को खनन क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद राज्य को 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। इसे खनन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी व्यवस्था की बड़ी सफलता माना जा रहा है। राज्य में खनन के जरिए लगातार राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही सरकार की सख्त नीतियों और निगरानी तंत्र के चलते अवैध खनन पर भी लगभग पूरी तरह रोक लग गई है। यह उपलब्धि उन लोगों के लिए करारा जवाब मानी…

Read More

हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमरानी नहर में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और समाज की संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की रूह कांप उठी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नहर से नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक नवजात…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने हाई कोर्ट से लगी रोक हटने के बाद पुलिस आरक्षी के 2,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने यह उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। इसके साथ ही आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी। सत्यापन पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। 3 अगस्त को हुआ था पेपर आयोग के अध्यक्ष जीएस…

Read More