जिलाधिकारी सविन बंसल विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे परिवारों के लिए संबल बनकर उभर रहा है, जहाँ संसाधनों की कमी के बावजूद बेटियों के सपनों में उड़ान भरने का जज़्बा मौजूद है। जिला प्रशासन बेटियों की शिक्षा को नया जीवन दे रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जीविका अंथवाल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) एवं नन्दिनी राजपूत (कक्षा 11) को सीएसआर फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दोनों बेटियों की शिक्षा को विगत सप्ताह प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। वर्ष 2026 में उत्तराखंड को सड़क कनेक्टिविटी के मोर्चे पर और मजबूत, सुरक्षित व आधुनिक नेटवर्क मिलने की उम्मीद है। पर्वतीय राज्य की जरूरतों को देखते हुए सरकार का फोकस अब केवल नयी सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि टिकाऊ, आपदा-रोधी और स्मार्ट रोड नेटवर्क के विकास पर केंद्रित है। चारधाम यात्रा की सुगमता, सीमांत व ग्रामीण क्षेत्र और पर्यटन हर क्षेत्र में सड़कें विकास की मुख्य धुरी बनेंगी। 2026 में चारधाम आल वेदर रोड परियोजना के शेष हिस्सों को अंतिम रूप देने के साथ ही उनके स्थायित्व पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में स्थायी स्लोप…
रुद्रपुर के तीनपानी क्षेत्र के पास भदईपुरा में शुक्रवार सुबह एक टायर फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए और फैक्ट्री की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। गुरुवार रात वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आसपास…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पटेलनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बीते दो वर्षों से नाम बदलकर और फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे देहरादून के संस्कृति लोक कॉलोनी क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेश का मूल पहचान पत्र भी बरामद किया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में अपना नाम सुबेदा बेगम (40 वर्ष), पुत्री सादिक मियां, निवासी बांग्लादेश बताया।…
देहरादून में में प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन की टीम ने देहरादून में अवैध मजार को ध्वस्त किया. देहरादून: अवैध मजारों पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा देहरादून शहर और आसपास सरकारी भूमि पर बने अवैध मजारों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है. प्रशासन ने बीती रात देहरादून घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की…
देहरादून। साइबर ठगों ने आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर दून के एक व्यक्ति से 3.68 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में केदारपुरम, एमडीडीए डिफेंस कॉलोनी निवासी सुबोध रावत ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आरटीओ चालान का नाम देकर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला तो वह फोन में स्टॉल हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन शुरू हो गए। ठगों ने चार अलग-अलग किस्तों में रकम निकाली।…
देहरादून: शहर के वार्ड-24 शिवाजी नगर की शिव कालोनी और आसपास के इलाकों में लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं, बल्कि कीड़े-जोंक और बदबू से भरा पानी नसीब हो रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि लोग पानी पीना तो दूर, उससे खाना बनाना और कपड़े धोना भी जोखिम मान रहे हैं। डेढ़ साल से शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन जल संस्थान की उदासीनता जस की तस बनी हुई है। नलों से आने वाले पानी में कीचड़, दुर्गंध और मृत-जीवित कीड़े साफ नजर आए। स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का डर गहराता जा रहा है। दरअसल, वार्ड-24 में करीब 12 हजार…
हल्द्वानी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देते हुए कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहा, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज है। गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने सामाजिक…
देहरादून/असम। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज ने हमें मानवता का ज्ञान दिया है तथा सनातन धर्म के आदर्शों के साथ-साथ मानव समाज में एकता और सद्भाव का सृजन कर हमें महान संदेश दिया है। उक्त बात हंस नामबोध आश्रम, सोलंग, कलियाबर, जिला-नगांव, असम में गुरुवार को आयोजित सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में सम्मेलन में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए असम के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त बिश्वा शर्मा ने अपने संबोधन में कही। सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिश्वा शर्मा ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति…
नई दिल्ली: कर्तव्यपथ पर जनहित सर्वोपरि के लक्ष्य को ध्येय बनाकर धरातल पर आम लोगों के प्रति अपनी राजनीतिक पृष्टभूमि औऱ पहचान को समर्पित करते आये गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हमेशा राज्य हित में अनेकों विकास कार्य केंद्र से स्वीकृति कराये. इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तथा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु औपचारिक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं. बुधवार को जहां बीजेपी ने बड़ी संख्या में लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवाया, तो वहीं आज गुरुवार को कांग्रेस ने 20 से अधिक सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हुए पूर्व अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी मौजूद रहे. बैंकिंग सेक्टर में 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुके पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रीतम सिंह आर्या के नेतृत्व में ऑर्डनेंस…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में गदरपुर के मसीतपुर गांव के पास हाईवे किनारे सवारी उतार रही एक बस को तेज गति से आ रहे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में बस में बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई. हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राले समेत मौके से रफूचक्कर हो गया. अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है. उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में 6 जनवरी की…
करनपुर क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने काम से हटाए जाने की रंजिश में बेकरी में आग लगाकर भारी नुकसान कर दिया। आगजनी में बेकरी का फर्नीचर, छह एसी, फ्रिज समेत लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आरोपित ने आग लगाने से पहले कारखाने में मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी को भी बेरहमी से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि ओल्ड डालनवाला निवासी शुभम माहेश्वरी की करनपुर चौक के पास ‘माहेश्वरी बेकर्स’ नाम से दुकान और कारखाना…
थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत विद्युत विभाग के 33/11 केवी उपसंस्थान रानीपोखरी से दिनांक 29.12.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 250–300 मीटर एबी केबिल व 06 इंसुलेटर चोरी कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में श्री ऋषिराम क्षेत्री, अवर अभियन्ता विद्युत विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया। पुलिस कार्यवाही का विवरण : घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रथम महोदय एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/ श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा अभियोग के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश…
नैनीताल: अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है. हालांकि मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एक दिन बाद यानी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट में मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने सम्बन्धी राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट को पढ़ा. जिसके बाद…
