“देहरादून में पत्रकार महासंघ की बड़ी बैठक, पत्रकारिता दिवस को लेकर बनी खास रणनीति” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” “उत्तराखंड पत्रकार महासंघ सक्रिय मोड में, बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू” “देहरादून में जुटे पत्रकार, महासंघ की बैठक में भविष्य की रणनीति तय” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” देहरादून, 26 अप्रैल 2026: उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून में केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं…
Author: Aarogya Ganga
मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी की पूर्व चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार 27 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। देहरादून में शायद यह पहला मौका है जब भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद एहतियातन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
टिहरी। घनसाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरी गांव से एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन उसकी पहली शादी की सालगिरह थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे पिलखी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी…
देहरादून में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी (Builder Puneet Agarwal) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मसिस्टेट कोर्ट ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ गुंडाएक्ट( Goonda Act) के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही 7 दिन के अंदर जवाब देने के भी निर्देश दिए है। तय समय में जवाब ना मिलने पर जिला बदर की भी तैयारी की जाएगी। Dehradun में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर शिकंजा दरअसल सहस्त्रधारा रोड की एटीएस कालोनी में बिल्डर की गूंडागर्दी पर जिला मसिस्टेट कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट में नोटिस जारी किया…
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई एक बार फिर आम जनता के लिए राहत का बड़ा मंच साबित हुई। शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस जमीन से जुड़े धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर रहा, जहां कई पीड़ितों को मौके पर ही राहत मिली और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में सामने आए मामलों में भूमि खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, भू-अभिलेखों में गड़बड़ी और कब्जे से जुड़े विवाद प्रमुख रहे। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और…
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर…
देहरादून: भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार फर्म का हल्द्वानी स्थित पेयजल निगम में पंजीकरण कराने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस की खुली जांच चल रही थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सतर्कता समिति ने अब FIR दर्ज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत राशि जुलाई 2025 में…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना। मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को…
लालकुआं। ग्रामीण क्षेत्र से लगे जंगल में हिंसक जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक रोजाना जंगली जानवरों के हिंसक हमलों से ग्रामीणों के मरने की खबरें अब तेज होती जा रही है, आज फिर से किशनपुर रेंज के अंतर्गत रैखाल खत्ता निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 45 वर्ष जोकि रैखाल खत्ता में पशुपालक है, अपने दुधारू पशुओं को देखने गत रात्रि निकट ही जंगल में गया था तभी अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया, भालू ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान नहीं चली गई, इसके बाद उक्त…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा…
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में केदारनाथ…
आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईटी रुड़की ने 61 करोड़ रोजगारों के लिए प्रामाणिक रोडमैप जारी किया उद्घाटन समारोह ने सम्मेलन के लिए एक सशक्त आधार तैयार किया, जिसका उद्देश्य एक समृद्ध एवं वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण हेतु नवाचार और क्रियाशील रणनीतियों को बढ़ावा देना है आईआईटी रुड़की ने स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से अपने दीक्षांत समारोह हॉल में “विजन 2047: समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया, जिसमें प्रख्यात शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं ने भारत के विकासात्मक रोडमैप…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. 15 वर्षीय किशोरी घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, जगतपुरा आवास विकास निवासी जगतार पुत्र रामलाल ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर अपनी 15…
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास बीती रात चलती बस में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाइक की टक्कर के बाद बस में लगी आग घटना देर रात मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास हुई, जहां एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल बस से टकरा गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह बस के नीचे जा घुसी, जिसके बाद बस में भी आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग काग गई और मौके…
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसंत विहार क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। देर रात मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल की रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर तोड़कर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के…
