नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग लगने…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार साल पहले 23 मार्च को शपथ ली थी, सरकार के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं के जरिए जश्न मनाने का दौर चल रहा है । हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हल्द्वानी में विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे लंबे समय तक देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाले नेता बन चुके है। वे लगातार साढ़े चार साल से अधिक, सरकार का…
देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति…
नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंचीधाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और नैनीताल मालरोड पर भू-धसाव रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले इस मार्ग पर यातायात सुचारू किया जाए। साथ…
देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने घर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, बिंदाल क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित रघुनाथ…
देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे…
लालकुआं/नैनीताल। लालकुआं क्षेत्र की लाखों की आबादी के लिए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लालकुआं में पिछले चार दिनों से एक भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और आशा वर्करों को झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अपनी सेवाएं दे रही महिला डॉक्टर डॉ. प्रेमलता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल द्वारा अचानक मोटा हल्दू अटैच कर दिया गया। इसके बाद से स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। स्थिति यह है कि सैकड़ों गर्भवती…
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। रविवार की देर रात लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रहीं कार संख्या यूके 03- 3999 घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी, लोहाघाट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे…
देहरादून: उत्तराखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सेवा सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए. जिन्हें सीएम पुष्कर धामी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. जिसमें 10 महिला सफाई निरीक्षक भी शामिल रहीं. इस दौरान सीएम धामी ने करीब 62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया. बताया जा रहा है कि शहरी विकास निदेशालय का हरित एवं आधुनिक भवन करीब 62 करोड़ रुपए की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से सम्मानित और उत्तराखंड के गौरव बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने नेतृत्व और सैन्य रणनीति से भारतीय सेना को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का…
देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी. महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ये घटना देहरादून के थाना रायपुर…
देहरादून/हल्द्वानी उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बॉन्डधारी डॉक्टर्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा…
देहरादून/ हरिद्वार/ गोपेश्वर। चैत्र नवरात्रि 2026 पर उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” का बड़ा अपडेट जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में 19 मार्च 2026 को ही चैत्र नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ होगा। कलश स्थापना का शुभ समय आचार्य दैवज्ञ बताते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन देवी की पूजा के साथ-साथ कलश स्थापित भी किया जाता है।…
ऐजेंसी पर ही वितरित किए जा रहे थे गैस सिलेंडर; ऐजेंसी पर भारी भीड़ से कानून व्यवस्था बिगड़ने की थी प्रबल संभावना; डीएम की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा देहरादून दिनांक 15 मार्च 2026,(सूवि) एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी जिलें में गैस आपूर्ति/वितरण बैकलॉक की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन के आदेशों की नाफरमानी पर…
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में 24 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद जारी आदेश के क्रम में रविवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव न्यायमूर्ति प्रदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्राधिकरण और प्रशासन की टीम ने प्रस्तावित पुनर्वास कैंप स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रभावित क्षेत्र में उन स्थानों का जायजा लिया जहां आगामी दिनों में पुनर्वास संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में 24 फरवरी को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश…
रुद्रपुर। कभी कंधे पर पंप टांगे खेतों में घंटों तक दवा छिड़कते किसान अब नई तकनीक की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। खेती में आधुनिक यंत्रों की बढ़ती मौजूदगी के बीच पंतनगर में आयोजित 119वें किसान मेले में दवा छिड़काव करने वाला कृषि ड्रोन किसानों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया। मेले में लगाए गए इस ड्रोन को देखने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। स्टाल कर्मी संजय ने बताया कि यह ड्रोन सिर्फ पांच मिनट में एक एकड़ खेत में कीटनाशक या उर्वरक का छिड़काव कर सकता है। पारंपरिक तरीके से यही काम करने में किसानों…
